Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसार

जैन संत डॉ.पदमचंद्र महाराज के जन्मदिवस पर सैनी परिवार द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरित

Reported By : Padmavat Media
Published : July 28, 2021 11:11 AM IST

जैन संत डॉ.पदमचंद्र महाराज के जन्मदिवस पर सैनी परिवार द्वारा जरूरतमंदों को भोजन वितरित

नागौर । जयगच्छीय जैन संत डॉ.पदमचंद्र महाराज के 58वें जन्मदिवस पर नगर परिषद वार्ड-25 के पार्षद दीपक सैनी ने परिवार के साथ मानव-सेवा एवं जीव-दया के कार्य किये। मिर्धा महाविद्यालय के पास में स्थित झुग्गी-झोंपड़ियों में मंगलवार को पार्षद सैनी एवं परिवार द्वारा असहाय एवं अनाथ लोगों को भोजन के पैकेट वितरित किये गए।

फ़ोटो कैप्शन- डॉ.पदमचंद्र महाराज के जन्मदिवस पर जरूरतमंदों को भोजन वितरित करते हुए पार्षद सैनी एवं परिवार।

इस कार्यक्रम से पहले पार्षद ने जयमल जैन पौषधशाला में जयगच्छीय साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा का प्रवचन श्रवण किया एवं महामांगलिक ग्रहण की। साथ ही डॉ.मुनि के जन्मदिन के अवसर पर सुबह गायों को चारा, पक्षियों को दाना, श्वानों को बिस्किट सहित अन्य खाद्य सामग्री डाली। इस मौके पर सरस्वती देवी, दुर्गा देवी, दिलीप परिहार, महेंद्र परिहार, नकुल परिहार, अनुराग, पृथ्वीराज, समर्थ, ध्रुवी सिंह परिहार, सावन डांगी आदि उपस्थित रहें।

Related posts

चावंड में मुनि विकसंत सागर महाराज के सानिध्य में हुई चातुर्मास मंगल कलश स्थापना

Padmavat Media

नयागांव में त्पस्वियो के उपवास से धर्ममयी हुआ नगर

Padmavat Media

गुजरात पावरग्रिड दहेगाम सब सेंटर में बीईई प्रेरित राज्य स्तरीय चित्र प्रतियोगिता

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!