Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीति

झल्लारा के पूर्व कांग्रेस सरपंच मावजी हुए भाजपा में शामिल

Reported By : Padmavat Media
Published : November 4, 2023 10:39 AM IST

झल्लारा के पूर्व कांग्रेस सरपंच मावजी हुए भाजपा में शामिल

संवाददाता – ईश्वर लाल सुथार
झल्लारा । विधायक धरियावद के खास माने जाने वाले झल्लारा पूर्व उपसरपंच व कद्दावर भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस नेता मावजी पटेल अपने समर्थकों सहित भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया। धरियावद के भाजपा प्रत्याशी कन्हैया लाल मीणा की नामांकन सभा के दौरान कद्दावर कांग्रेसी नेता मावजी पटेल सहित कई नेताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की एवं झल्लारा कांग्रेस कार्यकर्ता नारायण पटेल, भोगीलाल पटेल, गोकल पटेल, जगजी मीणा, मेघजी पटेल खोलड़ी। इस मौके पर प्रतापगढ़ जिला अध्यक्ष गोपाल कुमावत उदयपुर के उप जिला प्रमुख पुष्कर तेली उदयपुर के सांसद अर्जुन लाल मीणा झलारा मंडल अध्यक्ष अम्बालाल चौधरी, झलारा सरपंच प्रतिनिधि गौतम मीणा, पूर्व मंडल अध्यक्ष हितेश जोशी, युवा मोर्चा अध्यक्ष दिनेश पांचाल, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष वाला राम पटेल, खेमराज पटेल सहित भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related posts

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के उदयपुर जिला के सूचना प्रकोष्ठ के सदस्य बने अरविन्द औदिच्य 

Padmavat Media

चोरी की बिना नंबरी कार में 960 ग्राम अफीम का दूध ले जाते तस्कर गिरफ्तार,1.68 लाख नकद बरामद पुलिस से बचने आगे-पीछे के शीशे पर वकील का लोगो लगा रखा था, अलग-अलग नंबर की 05 नम्बर प्लेट भी मिली

Padmavat Media

स्कूली बसों को पूरे मानको के अनुसार पूर्ण पाये जाने पर ही संचालन की अनुमति दी जायेः-जिलाधिकारी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!