Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

डूंगरपुर के शिक्षक रामकिशन बामणिया ने कोटड़ा के सूरा विद्यालय में  भेंट की स्मार्ट टीवी

Published : March 22, 2023 9:19 PM IST

डूंगरपुर के शिक्षक रामकिशन बामणिया ने कोटड़ा के सूरा विद्यालय में  भेंट की स्मार्ट टीवी

कोटड़ा  l  कक्षा 5 वी के विदाई समारोह के अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुरा ( बेडाधर )  में पूर्व में सेवायें दे चुके डूंगरपुर निवासी शिक्षक श्री रामकिशन बामणिया तथा कोटड़ा निवासी अध्यापक नरेश कुमार गरासिया ने  स्मार्ट एंड्रॉयड भेंट की । शिक्षकों ने बताया की आधुनिकता के दौर में हमारे दूर-दराज के ग्रामीण बच्चें पिछड़ न जाए इस हेतु स्वप्रेरणा से विद्यालय को स्मार्ट टीवी भेंट करने का विचार आया l ताकि हमारे बच्चे   भी वर्तमान ऑनलाइन गतिविधियों से जुड़ सकें l  दीक्षा एप पर उपलब्ध समस्त विषय वस्तु को विद्यार्थी ऑनलाइन अध्ययन कर सकेंगे।  साथ ही राज्य सरकार द्वारा संचालित पाठ्यक्रम आधारित विभिन्न शैक्षिक व सह शैक्षिक गतिविधिया, नो बैग डे पर मैं वैज्ञानिक बनूंगा थीम आधारित वीडियो, अन्य वीडियो छात्रों को दिखाए जाएंगे। कार्यक्रम में   मुख्य अतिथि बेडाधर पीईईओ , विशिष्ट अतिथि सरपंच मुकेश कुमार मीणा , कालूराम गरासिया, दयाराम लिंबात  व अजित कुमार खोखरीया आदि उपस्थित रहे। अतिथियों द्वारा बच्चों को तख्ती व पेन देकर बोर्ड परीक्षा की शुभकामनाएँ दी । कार्यक्रम का संचालन नरेश कुमार गरासिया ने किया।

Related posts

एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के इन्फॉर्मेशन सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष बने केशव नन्द पैनुली

Padmavat Media

गुरु पूर्णिमा कल – गुरु को वंदन करने पहुचेंगे सैकड़ो शिष्य, कई लेंगे गुरु दीक्षा……

मरीज को गुमराह कर निजी अस्पताल ले जाने का मामला,108 एम्बुलेंस चालक के खिलाफ कारवाई

Leave a Comment

error: Content is protected !!