Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

दिव्यांग बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार पूर्व सरपंच समेत छ अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर

Reported By : Padmavat Media
Published : June 2, 2023 2:02 PM IST

सलूंबर // योगेश जोशी

दिव्यांग बुजुर्ग के साथ मारपीट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार पूर्व सरपंच समेत छ अभी भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर
सलूंबर के निकट बामनिया गांव में दिव्यांग बुजुर्ग वकत सिंह राजपूत पर पूर्व सरपंच और कांग्रेस नेता लिंबाराम वर्तमान सरपंच भगवती लाल, और उसके आठ दस साथियों द्वारा मारपीट कर मरणासन्न अवस्था तक पहुंचाने के आरोपियों में से तीन आरोपियों को शंकरलाल,भगवतीलाल और कैलाश को सलूंबर थाना पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया जहा से उन्हे जेल भेजने के आदेश मजिस्ट्रेट ने दिए ।
अभी भी पुलिस की गिरफ्त से पूर्व सरपंच लिंबाराम,भेरू लाल समेत अन्य आरोपी बाहर है।
वही पीड़ित दिव्यांग वृद्ध वकत सिंह का उदयपुर को एमबी अस्पताल में पुनः भर्ती करवाया गया हे परिजनों ने बताया की उनको काफी गंभीर चोटे आई हे जिसके चलते एक हाथ के आपरेशन हेतु चिकित्सको ने कहा है ।
इधर पुलिस राजनीतिक दबाव के चलते मीडिया को इस मामले में कोई भी जानकारी देने से साफ बचती नजर आई ।
बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी कब होगी इस मामले में भी पुलिस ने मोन धारण कर रखा है ।
वृद्ध के साथ मारपीट के विरोध में भाजपा उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष डा चंद्रगुप्त सिंह चौहान,जिला उपाध्यक्ष चंद्रशेखर जोशी,भाजपा नेता रामेश्वर जोशी, नरेंद्र मीणा,समेत सलूंबर विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओ ने विरोध किया था ,वही करणी सेना ने वीर केसर सिंह समेत राजपूत समाज के युवाओं मोतबिरो के साथ जंगी प्रदर्शन किया था ।

Related posts

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना गरोठ ने मनाई महाराणा प्रताप की पुण्यतिथि

आचार्य श्री ने प्रदान किया श्री सुमतिनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा का मुहूर्त

Padmavat Media

नयागांव पंचायत समिति की कई ग्राम पंचायत का छात्रवृती पोर्टल पर नाम नहीं, सैकड़ों विद्यार्थी छात्रवृती से वंचित

Leave a Comment

error: Content is protected !!