Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

नयागांव पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पहाड़ा में शिविर का हुआ आयोजन:प्रशासन गांवों के संग अभियान में 101 लोगो को दिए आवासीय पट्‌टे ,आमजन के सरकारी कामों का मौके पर किया निस्तारण

Reported By :
Published : June 8, 2022 9:48 PM IST
Updated : June 8, 2022 9:48 PM IST

नयागांव पंचायत समिति के ग्राम पंचायत पहाड़ा में शिविर का हुआ आयोजन

प्रशासन गांवों के संग अभियान में 101 लोगो को दिए आवासीय पट्‌टे ,आमजन के सरकारी कामों का मौके पर किया निस्तारण

खेरवाड़ा/सतवीर सिंह पहाड़ा की रिपोर्ट, प्रशासन गाँवाें के संग अभियान शिविर पंचायत समिति नयागांव की ग्राम पंचायत पहाड़ा में प्रमोद सीरवी की अध्यक्षता में आयाेजित किया गया ,शिविर के मुख्य अतिथि विधान सभा क्षेत्र खेरवाडा के विधायक एवं पूर्व उच्च शिक्षा मंत्री डाँ.दयाराम परमार थे, परमार ने अधिकारियाें से कहा कि सरकार की मंशा के अनुसार अधिकारी कार्य कर अधिक से अधिक ग्रामीणाें की समस्या का समाधान कर मदद करे ।इससे पूर्व उन्हाेने शिविर में भाग ले रहे 22 विभागाें के अधिकारियाें से उनके द्वारा सम्पादित किये जा रहे कार्य की जानकारी ली , .परमार ने शिविर में विभिन्न लाभार्थियाे काे 101 आवासीय पट्टें,25 पेन्शन के पीपीओ,53 आवासीय स्वीकृति पत्र, जन्म प्रमाण पत्र 34, विवाह पंजीयन 4, पालनहार 2, श्रमिक कार्ड 2, वितरित किए , इसके अलावा राजस्व विभाग के शुद्धीकरण, नामान्तकरण,एक रास्ते का प्रकरण, समेत बटवारा, ओर की प्रतिलिपियां वितरण की गई, शिविर में राजकीय माध्यमिक विद्यालय पहाड़ा के चार कक्षा कक्षों के मांग, पहाड़ा पीएचसी में 108 एम्बुलेंस की मांग , खेरवाड़ा से राणी तक सड़क मरम्मत की मांग हेतु लिखित में ज्ञापन सौंपे गए, जिस पर उपखंड अधिकारी द्वारा तुरंत ही विभाग के अधिकारियों को बुलाकर तुरंत ही मामले को संज्ञान में लिया गया, शिविर में पशु शेड योजना, किसान योजना समेत कई योजनाओं के विभाग द्वारा आमजन को लाभान्वित करने हेतु आवेदन पत्र लेकर लाभ दिया गया, शिविर प्रभारी द्वारा विभिन्न योजनाओ की जानकारी दी गई ओर अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील भी की गई, शिविर में कोविड टीकाकरण पर भी विशेष अभियान के तौर पर टिका का कार्य किया गया ओर टीकाकरण करवाने वालों को लॉटरी द्वारा ड्रो निकालकर परितोषक दिया गया,

शिविर प्रभारी एवं उपखण्ड अधिकारी प्रमोद सीरवी ने अध्यक्षता की जबकि मुख्य अतिथि विधायक डाँ दयाराम परमार,विशिष्ट अतिथि पंचायत समिति नयागांव की कमला परमार, सरपंच बिंदु गरासिया,उप प्रधान लव खुश सालवी, उप सरपंच साकर चंद लबाना थे,
इस अवसर स्थानीय सरपंच बिंदु गरासिया, पंचायत समिति सदस्य पन्ना लाल परमार, विकास अधिकारी महोदया आरती गुप्ता, तहसीलदार नयागांव, गणेश मीणा समेत कई अधिकारी ओर कर्मचारी उपस्थित थे, शिविर के सफल समापन पर उपखंड अधिकारी प्रमोद सीरवी ने सभी विभागों के कर्मचारियों का आभार व्यक्त किया,

Related posts

पूजा भील के घर पहुचे बसपा प्रतिनिधि मंडल के सदस्य _उपखंड अधिकारी के समक्ष सोपा ज्ञापन_

Padmavat Media

प्रेरणा जन सहयोग फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल शर्मा ने राजस्थान बीजेपी जालोर सांसद देवजीभाई पटेल व प्रदेश अध्यक्ष सतीश पुनिया को 31 मार्च के कार्यक्रम का निमंत्रण दिया ।

Padmavat Media

खटीक समाज की धर्मशाला का किया शिलान्यास  

Leave a Comment

error: Content is protected !!