Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमराजस्थान

कांकरोली पुलिस ने जेवरात चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : September 8, 2026 7:00 PM IST
राजसमंद | पुलिस कार्रवाई | कांकरोली थाना

कांकरोली थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बालिका को डराकर जेवरात चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, चोरी के जेवरात बरामद

आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया, राजनगर, नाथद्वारा और उदयपुर सहित कई स्थानों पर दबिश

राजसमंद। कांकरोली थाना पुलिस ने नाबालिग बालिका को डराने-धमकाने के बाद घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात बरामद किए हैं। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार कांकरोली निवासी परिवादिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि करीब 6-7 माह पूर्व उसकी नाबालिग पुत्री घर पर अकेली थी। इसी दौरान आरोपी इमरान खान उर्फ गुड्डु पुत्र नन्हे खान निवासी चांदपोल, माटा मोहल्ला कांकरोली घर में गया और नाबालिग को बहला-फुसलाकर घर में रखे सोने-चांदी के जेवरात चोरी कर लिए। आरोप है कि आरोपी ने बालिका को डराते-धमकाते हुए किसी को घटना बताने पर उसे और उसके परिवार को जान से खत्म करने की धमकी दी।

रिपोर्ट पर कांकरोली थाने में प्रकरण संख्या 193/2026 धारा 303(2), 308(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया। पुलिस अधीक्षक हेमंत कलाल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महेन्द्र पारीक एवं वृत्ताधिकारी नेत्रपाल सिंह के निर्देशन में थानाधिकारी सरोज बैरवा के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।

राजनगर, नाथद्वारा और उदयपुर में दबिश

पुलिस टीम ने घटना से जुड़े क्षेत्र और संभावित ठिकानों पर तलाश करते हुए राजनगर, नाथद्वारा और उदयपुर सहित विभिन्न स्थानों पर दबिश दी। तलाश के दौरान गिरफ्तार आरोपी इमरान खान उर्फ गुड्डु को डिटेन कर गहन पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की वारदात स्वीकार की, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर चोरी किए गए जेवरात बरामद किए गए। मामले में अनुसंधान जारी है।

पुलिस टीम की भूमिका

इस कार्रवाई में थानाधिकारी सरोज बैरवा, हेड कांस्टेबल विक्रम सिंह, कांस्टेबल सम्पत, कांस्टेबल मूलचन्द तथा साइबर सेल के कांस्टेबल ओमप्रकाश शामिल रहे।

Related posts

मछली सेंटर पर तोड़फोड़ और पथराव करने के मामले में प्रताप नगर पुलिस ने 2 वर्ष से फरार आरोपी को पकड़ा

डूंगरपुर जिला के बिछीवाड़ा थाना क्षेत्र की घटना नेशनल हाईवे पर सड़क दुर्घटना मैं इकलौता बेटा की मृत्यु ट्रक चालक देवीलाल मीणा

Padmavat Media

बांसवाड़ा पुलिस की विशेष अभियान के तहत 5 शातिर बदमाश गिरफ्तार

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!