Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशपंजाबराज्य

पंजाब : कांग्रेस में अंतरकलह, आज राहुल व प्रियंका से मुलाकात करेंगे नवजोत सिंह सिद्धू

Reported By : Padmavat Media
Published : June 29, 2021 6:25 AM IST

चंडीगढ़। कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू मंगलवार को दिल्ली में पार्टी के वरिष्ठ नेताओं राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाद्रा से मुलाकात करेंगे। सिद्धू के कार्यालय के सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी। पंजाब की कांग्रेस इकाई में जारी घमासान के बीच सिद्धू पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने जा रहे हैं। राहुल गांधी पंजाब के पार्टी नेताओं से राज्य की राजनीतिक स्थिति और 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले कांग्रेस को मजबूत करने संबंधी आवश्यक कदमों पर उनके विचार जानने के लिए बैठकें कर रहे हैं।

पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने 25 जून को मंत्रियों ब्रह्म मोहिंद्र, विजय इंदर सिंगला, बलबीर सिंह सिद्धू और राज्यसभा सदस्य शमशेर सिंह दुल्लो और विधायक लखवीर सिंह लक्खा के साथ आमने-सामने की बैठक की थी। राहुल गांधी प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष सुनील जाखड़ और राज्यसभा सांसद प्रताप सिंह बाजवा के साथ भी बैठक कर चुके हैं। वर्ष 2019 में कैबिनेट मंत्री के पद से इस्तीफा देने वाले नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह के बीच तनातनी जारी है। (भाषा)

Related posts

मजदूरी बढ़ाने की मांग को लेकर जनवादी मजदूर यूनियन का धरना जारी

Padmavat Media

जैनों की संख्या बढ़ाने के लिए लिया बड़ा फैसला, दूसरे व तीसरे बच्चे के जन्म पर जैन समाज देगा 10 – 10 लाख रुपए

Padmavat Media

चातुर्मास की शुरुआत हो रही है, ४ महीना सम्पूर्ण धर्म ध्यान करने का अनमोल अवसर आया है । आप को पवन जैन पदमावत का जय जिनेंद्र।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!