Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

6 महीने से राशन नहीं मिलने पर आक्रोश: ग्रामीणों ने पंचायत भवन का किया घेराव, सेल्समैन पर एडवांस पर्ची काटने का आरोप

Reported By : Padmavat Media
Published : February 1, 2023 5:45 PM IST

6 महीने से राशन नहीं मिलने पर आक्रोश: ग्रामीणों ने पंचायत भवन का किया घेराव, सेल्समैन पर एडवांस पर्ची काटने का आरोप

मध्य प्रदेश के शहडोल संभाग में खाद्यान्न वितरण में गड़बड़ी थमने का नाम नहीं ले रही है। ताजा मामला बुढ़ार जनपद से सामने आया है। ग्राम पंचायत सेजहाई में शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन ने 6 महीन से राशन का वितरण नहीं किया है, जिससे नाराज ग्रामीणों ने पंचायत भवन का घेराव कर उग्र आंदोलन की चेतवनी दी है।

सेजहाई के 12 वार्डों में लगभग 335 गरीबी रेखा के नीचे जीवन-यापन करने वाले परिवार हैं। लेकिन शासकीय उचित मूल्य दुकान के सेल्समैन अजबेन्द्र सिंह ने पिछले 6 माह से ग्रामीणों को राशन वितरण नहीं किया है। ग्रामीणों यह आरोप लगाते हुए पंचायत भवन का घेराव कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि सेल्समैन तीन-तीन माह का राशन की एडवांस पर्ची काट लिया है और राशन नहीं दे रहा, जिससे उन्हें कई बार भूखे रहना पड़ता है।

ग्रामीणों ने बताया कि कोटेदार अनाज की पर्चियां एडवांस में देते हुए बाद में राशन देने की बात कर रहा है। राशन के लिए जाने पर कहा जाता है कि दुकान पर राशन पर्याप्त मात्रा में नहीं भेजा गया है, इस वजह से राशन उपलब्ध नहीं करा पा रहा है। राशन नहीं मिलने से नाराज स्थानीय लोगों ने पूर्व में भी कई बार इसकी शिकायत अधिकरियों से भी कर चुके हैं। बावजूद इसके आज तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया। इसी से नाराज ग्रामीण अपने हक की लड़ाई लड़कर विरोध जता रहे है। वहीं इस मामले में खाद्य निरीक्षक आरएन जाटव का कहना है कि आपके माध्यम से जानकरी लगी है। इस मामले जांच करा कर जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।

Related posts

श्री परम पूज्य साध्वीजी दिव्य प्रभा जी के 71 वें वर्ष एवं श्रेणी तपतारणा निर्मित श्री आदि शुशील दिव्य बालिका मंडल कल्याण द्वारा कर्जत नगर मे भव्य आयोजन ।

Padmavat Media

शासन की लाभकारी योजनाओं तथा कोविड-19 सुरक्षा हेतु विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गयाः-सचिव

Padmavat Media

हरियाणा सरकार व किसानों में बनी बात, करनाल कांड की होगी न्यायिक जांच और SDM को छुट्टी पर भेजा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!