Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशधर्म-संसारराजस्थानराज्य

पक्षियों की प्यास बुझाने के लिऐ आराधना सेवा ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में सकाेरे वितरित 29 अप्रैल को किया जाएगा

Reported By : Padmavat Media
Published : April 18, 2022 3:02 PM IST

पक्षियों की प्यास बुझाने के लिऐ आराधना सेवा ट्रस्ट की ओर से उदयपुर में सकाेरे वितरित 29 अप्रैल को किया जाएगा

उदयपुर : आग बरसाती गर्मी और चिलचिलाती धूप में पक्षियों के मित्र के रूप से उदयपुर में आराधना सेवा ट्रस्ट अब आगे आई है। ट्रस्ट ने पक्षी मित्र बनते हुए गर्मी के दिनों में पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था के लिए 29 अप्रैल 2022 को सकोरे वितरण का कार्य किया जाएगा। यह कार्य उदयपुर के सेक्टर 5 में आराधना सेवा ट्रस्ट के नेतृत्व में किया जाएगा। आराधना सेवा ट्रस्ट की ओर से लगभग 100 सकोरे वितरित किए जाएंगे। आराधना सेवा ट्रस्ट की संस्थापिका रानी शर्मा ने बताया कि पानी की प्यास से सूखते हुए कंठ यह सब इस मौसम का सबसे बड़ा कठोर समय रहता है, जब प्राणी मात्र छाया और पानी की तलाश में जद्दोजहद करता है। खासकर अबोध प्राणी, पक्षी पानी की तलाश में अपना आसरा ढूंढते रहते हैं, उन्हीं की तकलीफ को समझते हुए आराधना सेवा ट्रस्ट द्वारा सकोरे वितरित किए जा रहे हैं. पत्रकार पवन जैन पदमावत ने कहा कि पक्षियों के लिए पानी उपलब्ध कराना, उनके संसाधन जुटाना यह सर्वोत्तम पुण्य का कार्य है। हमारे शास्त्रों में और संस्कृति में इसका गहरा वर्णन है। पक्षियों के प्रति उनके जीवन को बचाने के प्रति हम सब का कर्तव्य होना चाहिए। उन्होंने पक्षी मित्र अभियान का भी जिक्र किया जिसके माध्यम से लोग जागरूक होकर सकोरे वितरण का कार्य करेंगे। आराधना सेवा ट्रस्ट को कई साथियों द्वारा सहयोग भी मिल रहा है।

Related posts

उदयपुर कलेक्ट्री परिसर में अपनी मांगों को लेकर राज्यसभा सांसद किरोड़ीलाल मीणा ने डाला पड़ाव

Padmavat Media

महिला गरिमा पर डिजिटल हमला! सोशल मीडिया की अश्लीलता पर कड़ा प्रहार, पवन जैन पदमावत ने राष्ट्रपति को भेजा शिकायती पत्र

Padmavat Media

राकांपा अध्यक्ष शरद पवार ने अप्रत्यक्ष रूप से भाजपा पर साधा निशाना, कुछ दल कर रहे हैं शांति भंग!

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!