Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़विदेश

पहले चीन और अब तालिबान के आगे कमज़ोर हो गया भारत- बोले भाजपा सांसद

Reported By : Padmavat Media
Published : August 18, 2021 9:17 AM IST

भाजपा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने कहा है कि भारत जिस तरह चीन के सामने कमजोर नजर आ रहा था, वैसे भी तालिबान के आगे भी दिख रहा है। उन्होंने कहा कि यह देश की छवि के लिए खतरा है।

अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद भारत भी अपने लोगों को वापस बुलाने की पूरी कोशिश कर रहा है। मोदी सरकार ने अफगानिस्तान के लोगों के लिए भारत का ई-वीजा भी खोल दिया है। छह महीने के वीजा के लिए किसी को धर्म बताने की भी जरूरत नहीं है। इसी बीच भाजपा के राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने एक बार फिर मोदी सरकार की आलोचना की है। उन्होंने कहा, भारत चीन के सामने कमज़ोर दिखा और अब तालिबान के सामने भी कमज़ोर नज़र आ रहा है।

स्वामी ने एक ट्वीट में कहा, ‘भारत पहले 2013 से देपसांग में और फिर अप्रैल 2020 से लद्दाख में चान के सामने कमजोर दिखा और अब तालिबान के सामने भी हतास दिख रहा है। यह हमारी राष्ट्रीय अखंडता की छवि के लिए बुरा है।’

Related posts

हाफिज सईद के घर के बाहर विस्फोट मामले में अहम व्यक्ति की हुई पहचान, तीन और लोग गिरफ्तार

Padmavat Media

उदयपुर में बढ़ता आवारा कुत्तों का आतंक: पर्यटन और जनसुरक्षा पर संकट, नगर निगम की लापरवाही से बिगड़ते हालात

Padmavat Media

तेज बरसात की भेंट चढा कच्चा मकान ,भाग कर बचाई जान

Leave a Comment

error: Content is protected !!