Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण……… 

Reported By :
Published : June 18, 2023 8:39 PM IST
Updated : June 18, 2023 9:13 PM IST
तरिबा हनुमान जी में दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का हुआ लोकार्पण
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने किया लोकार्पण

पाणुन्द।

धरियावद दिवंगत विधायक गौतमलाल मीणा की स्मृति में बने कुराबड़ के निकट तरिबा हनुमान जी मदिंर पर सामुदायिक भवन का रविवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी द्वारा लोकार्पण किया गया।

तरिबा हनुमान जी मंदिर पर दिवंगत विधायक मीणा की स्मृति में नवनिर्मित सामुदायिक भवन का लोकार्पण करते भाजपा प्रदेशअध्यक्ष सीपी जोशी व अन्य – पाणुन्द।

लोकार्पण कार्यक्रम में धोलागढ़ धाम के पीठाधीश्वर योगी प्रकाशनाथ महाराज, उदयपुर देहात जिलाध्यक्ष चंद्रगुप्तसिहं चौहान, वल्लभनगर बीजेपी विधानसभा प्रभारी हिम्मतसिहं झाला, उपजिलाप्रमुख पुष्कर तेली, पूर्व डेयरी चैयरमेन गीता पटेल, कुराबड़ प्रधान कृष्णा मीणा, वल्लभनगर प्रधान देवीलाल नंगारची, भाजपा लसाडिय़ा नेता फतहसिहं झाला, धरियावद विधानसभा के प्रदेश प्रतिनिधि महेश शर्मा,किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष प्रेमसिहं झाला, लसाडिय़ा मण्ड़ल अध्यक्ष विक्रम सिहं झाला, झल्लारा मण्ड़ल अध्यक्ष अंबालाल कलाल,धरियावद नगर मण्ड़ल अध्यक्ष बाबुलाल विजयवर्गीय, धरियावद ग्रामीण मण्ड़ल अध्यक्ष, मण्ड़ल अध्यक्ष रामलाल मीणा, विभिन्न पंचायतों के सरंपच, पार्टीपदाधिकारी बार्ठेड़ाकला सरपंच प्रतिनिधि धर्मराज मियावत सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए भारतीय जनता पार्टी को और मजबुत करते हुए विजय करवाने की बात कही। सामुदायिक भवन के लाकार्पण के बाद सामुहिक महाप्रसादी का आयोजन किया गया। अंतिम में दिवंगत विधायक मीणा के पुत्र व भाजपा  प्रदेशमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त किया।

– भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी – पाणुन्द। 

Related posts

समाजवादी पार्टी का कार्यक्रम किया गया स्थगित ,मृत किसानों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त कर भाजपा पर बोला हमला

Padmavat Media

महावीर इंटरनेशनल उदयपुर की सेवा गतिविधियों को नई गति | नेत्रदान, स्वास्थ्य व पर्यावरण प्रकल्प

Padmavat Media

वूमन बिजनस सर्कल की मासिक बैठक में सेनोरा बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड का पोस्टर विमोचन

Leave a Comment

error: Content is protected !!