Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारराजस्थान

भामाशाहों ने गौशाला में ट्रैक्टर ट्राली भेंट की

Reported By : Padmavat Media
Published : June 15, 2023 11:02 AM IST
भामाशाहों ने गौशाला में ट्रैक्टर ट्राली भेंट की
आमेट । आगरिया रोड पर स्थित श्री पंचमुखी हनुमान नंदी गौशाला मे भामाशाहो ने नंदी बैल एवं गौमाताओं के चारे व पशु आहार के परिवहन के लिए एक ट्रैक्टर ट्रॉली भेंट की। गौशाला व्यवस्थापक सदस्य सुरेश चंद्र कुमावत ने बताया की बाला जी मार्बल शांतिनाथ चौराहा आमेट के मालिक भामाशाह परम् गौभक्त मथुरा लाल कुमावत, लहरू लाल कुमावत, छोगा लाल कुमावत, कमलेश जी कुमावत व राडा जी सुपर सोफी महाराष्ट्र (सारणिया खेड़ा) ने श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर संत श्री सीताराम दास जी महाराज के पावन सानिध्य की प्रेरणा से एक ट्रेक्टर ट्राली श्री पंचमुखी हनुमान नंदी गौशाला भेंट की। भेंट कार्यक्रम का पंडित पुष्कर पारीक ने वैदिक मंत्रों के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना करवा कर शुभ मुहूर्त किया।कार्यकर्म के दोरान गौशाला समिति के द्वारा सभी भामाशाह, का तिलक ईकलाई साफा माला एवम गौमाता की तस्वीर देकर अभिनन्दन किया गया। अवसर पर गौशाला सचिव बाबू लाल कुमावत, व्यवस्थापक धर्मेश छिपा, प्रभु लाल कुमावत, शंभू सिंह चौहान, नाथू लाल कुमावत, पोकर कुमावत, टोडर मल, मदन सेन, चेनाराम, हीरा लाल कैलाश कुमावत, ओमजी, सुरेश कुमार, गोपी लाल, मीठा लाल, प्रकाश कुमावत, निर्मलकुमावत आदि गौभक्त उपस्थित थे।

Related posts

विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच की रखी मांग

Padmavat Media

राइजिंग राजस्थान के तहत एमओयू का हो रहा त्वरित क्रियान्वयन

Padmavat Media

G 20 Summit: आज इंडोनेशिया दौरे पर रवाना होंगे PM मोदी, वैश्विक अर्थव्यवस्था-ऊर्जा समेत कई मुद्दों पर होगी चर्चा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!