Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीति

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोशी का लसाड़िया प्रवास, मोदी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई

Reported By : Padmavat Media
Published : June 12, 2022 11:35 AM IST

भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जोशी का लसाड़िया प्रवास, मोदी सरकार के 8 वर्ष की उपलब्धियां गिनाई

भाजपा युवा मोर्चा ने निकली विकास तीर्थ यात्रा

लसाड़िया । भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी शनिवार को लसाड़िया प्रवास पर रही जहाँ उन्होंने युवा मोर्चा द्वारा निकली जाने वाली विकास तीर्थ यात्रा से पहले उन्होंने मोदी सरकार की 8 वर्ष की उपलब्धियों को गिनाया।

वही राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि रीट का पर्चा लीक हुआ, राजस्थान में प्रतिदिन दुष्कर्म मामले सामने आ रहे है, प्रदेश में कानून का राज खत्म हो गया है,विधायको को जनता से कोई मतलब नही है।

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के लसाड़िया के मन्ना बावजी पहुँचने पर भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा के नेतृत्व में सेकड़ो कार्यकर्ताओ द्वारा स्वागत किया गया।

युवा मोर्चा की ओर से लसाड़िया से कुण तक विकास तीर्थ यात्रा निकाली गई। भाजपा प्रदेश मंत्री कन्हैयालाल मीणा व युवा मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवांगी कानावत ने कहा कि भारत की सेना बॉर्डर पर व भाजपा की सेना दोपहर 3 बजे 44 डिग्री तापमान में कार्यकर्ता रैली निकालते है तो निश्चित है कि 2023 में कार्यकर्ता 2023 में कांग्रेस की सरकार उखाड़ फेंकेंगे।

इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदयपुर देहात चन्द्रगुप्त सिंह, भाजयुमो जिलाध्यक्ष ललित सिंह सिसोदिया, मण्डल अध्यक्ष विक्रम सिंह झाला, युवा मोर्चा विधानसभा प्रभारी देवेंद्र मीणा, उपप्रधान धनराज पटेल, मण्डल महामंत्री महावीर लालावत, युवा मोर्चा अध्यक्ष सत्यनारायण मीणा, सरपंच नाथूलाल मीणा सहित कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related posts

राजपुरोहित मानव सेवा संस्थान के जिलाध्यक्ष नियुक्त

Padmavat Media

पहले चीन और अब तालिबान के आगे कमज़ोर हो गया भारत- बोले भाजपा सांसद

Padmavat Media

सिंघु बाॅर्डर पर निहंगों द्वारा दर्दनाक हत्या की जांच सीबीआई या एनआईए करें : पवन जैन पदमावत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!