Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

भूसी लदे ट्रक के नीचे घुसी बाइक एक जिंदा जला दूसरे की हालत गंभीर, माधौगंज थाना क्षेत्र की घटना

Reported By : Padmavat Media
Published : August 3, 2021 6:13 PM IST

भूसी लदे ट्रक के नीचे घुसी बाइक एक जिंदा जला दूसरे की हालत गंभीर, माधौगंज थाना क्षेत्र की घटना

Hardoi कटरा बिल्हौर मार्ग पर शेखवापुर व सदरपुर के बीच अंबर मैरिज लॉन के पास एक भूसी लदे ट्रक के नीचे एक बाइक पर सवार दो भाई नीचे आ गए।इस हादसे में एक युवक की जिंदा जलने से मौत हो गई जबकि दूसरा युवक गम्भीर हालत में अस्पताल भेजा गया।
परिजनों की सूचना के अनुसार रामनिवास पुत्र सुरेंद्र 19 वर्षीय अपने चचेरे भाई आदर्श प्रताप पुत्र लालबहादुर निवासी पटियनपुरवा अपनी बाइक पर सवार होकर हरदोई से दवा लेकर अपने हरदोई स्थिति मकान से अपने गांव लौट रहा था।जैसे ही इनकी बाइक कटरा बिल्हौर मार्ग पर उक्त घटनास्थल पर पहुंची।तभी विपरीत दिशा से एक भूसी लदे ट्रक की चपेट में आ गया।यह हादसा इतना विभत्स था कि बाइक सवार दोनों युवक मय वाहन ट्रक के नीचे आ गया।ट्रक सड़क किनारे खाई में पलट गया वही बाइक समेत आदर्श भी ट्रक के पहिए में फंस गया।इस हादसे में आदर्श जिंदा जल गया।जबकि रामनिवास को गम्भीर हालत में अस्पताल भेज दिया गया।मृतक आदर्श 22 वर्षीय के परिवार में पत्नी व एक डेढ़ वर्षीय पुत्री है मृतक की शादी 3 वर्ष पूर्व हुई थी।जबकि उसके चचेरे भाई रामनिवास अपने घर में 3 भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा है जो अविवाहित है।घटनास्थल पर माधौगंज व बिलग्राम पुलिस के साथ दमकल व क्रेन की गाड़ी के साथ राहत व बचाव कार्य जारी है।

Related posts

सरपंच दुर्गा देवी भगोरा, ग्राम पंचायत सरेरा की तरफ से समस्त देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Padmavat Media

मां के हत्यारों का जल्द खुलासा नहीं किया तो मृतक रमिला के बच्चो ने दी आत्महत्या की चेतावनी

Padmavat Media

पश्चिम बंगाल की कानून व्यवस्था विफल, राष्ट्रपति शासन लगाए केंद्र : शीतल गहलोत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!