Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़लक्षद्वीप

महिला पहलवानों ने चलाना सीखे अस्त्र शस्त्र

Reported By : Padmavat Media
Published : June 15, 2023 6:27 PM IST

श्री चतुर्भुज हनुमान राष्ट्रीय व्यायामशाला हरिदास जी की मगरी में चल रहे निःशुल्क ग्रीष्मकालीन कुश्ती प्रशिक्षण शिविर में आज महिला -पुरूष पहलवानो को अस्त्र शस्त्र का प्रशिक्षण दिया गया।अखाड़े के उस्ताद ओम प्रकाश सेन ने बताया कि व्यायामशाला में शिविर के दोहरान उदयपुर शहर की लगभग बीस से अधिक बालिकाए व पचास से अधिक बालक अखाड़े में सुबह-शाम नियमित अभ्यास करने के लिए आ रहे हैं। कुश्ती कोच हेमंत अठवाल ने बताया कि बालिकाओं को आत्मरक्षा, आत्मनिर्भर,शसक्त,निडर, आत्मविश्वास के गुणों का विस्तार हो इसी सोच से व्यायामशाला में कुश्ती के साथ ही अस्त्र शस्त्र का प्रशिक्षण दिया जा रहा है प्रशिक्षण के दोहरान बालक व बालिकाओं ने दोनों हाथ की तलवार,बाना, कटार,चक्र,भनेटि, पटा लकड़ी, मुगदल, आदि का अभ्यास किया।संचालक कृष सेन ने बताया कि शिविर में बालक एवं बालिकाओं द्वारा बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया जा रहा है जो पहलवानी में अपना भविष्य देख रहे है संस्था द्वारा इस प्रकार के आयोजन पहले भी करवाये जा चुके हैं और भविष्य में भी करवाये जाते रहेंगे। प्रशिक्षक हरीश यादव,केशूलाल भील,किशोर मल्होत्रा द्वारा विभिन्न प्रकार के अस्त्र शस्त्र का प्रशिक्षण दिया गया।

Related posts

NPSEFR टीम ऋषभदेव उदयपुर ने प्रकट किया मुख्यमंत्री का आभार

Padmavat Media

राष्ट्रीय शिक्षा नीति से देश बनेगा सुपर पावर

Padmavat Media

सरसिया के ग्रामीण सड़क समस्या को लेकर पहुंचे कलेक्टर कार्यालय

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!