Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़महाराष्ट्र

मुंबई में मां के पास सो रही नवजात का हुआ अपहरण, पुलिस ने किडनैपर को पकड़कर बरामद की बच्‍ची

Reported By : Padmavat Media
Published : October 27, 2022 1:34 PM IST

मुंबई में मां के पास सो रही नवजात का हुआ अपहरण, पुलिस ने किडनैपर को पकड़कर बरामद की बच्‍ची

मुंबई : मुंबई में एक नामी स्‍कूल के सामने से एक दो माह की बच्‍ची किडनैपर ने किडनैप कर ली। शिकायत मिलते ही मुंबई पुलिस तलाश में जुट गई और किडनैपर को अरेस्‍ट कर बच्‍ची बरामद की ली हैं और बच्‍ची को सकुशल मां को सौंप दिया।

ये घटना मुंबई के मशहूर स्‍कूल सेंट जेवियर्स के सामने की हैं जहां एक महिला अपने बच्‍चे को लेकर सड़क पर सो रही थी इसी दौरान एक शख्‍स आकर उसकी दो माह की बच्‍ची को अपहरण कर ले गया। आंख खुलते ही महिला अपने आसपास बच्‍ची को तलाशी लेकिन जब नहीं मिली तो उसने थाने जाकर अपनी नवजात बच्‍ची के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज करवाई।

मुंबई पुलिस ने सूचना मिलते ही आठ टीम गठित कर नवजात और किडनैपर की तलाश शुरू कर दी। स्‍कूल के सामने लगे सीसीटीवी कैमरे में बच्‍चा ले जाते हुए शख्‍स की तस्‍वीर कैद हो गई थी जिससे पुलिस को किडनैपर को तलाशने में मदद मिली।

पुलिस ने किडनैपर को पकड़ने के अलावा उसके पास से नवजात बच्‍ची को बरामद कर उसकी मां को पुलिस स्‍टेशन में बुलाकर सौंप दिया।

उसकी मां ने आजाद मैदान पुलिस स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ आईपीसी की धारा 363 (अपहरण) के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी । पुलिस आरोपी की तलाश में छापेमारी कर किडनैपर को अरेस्‍ट किया।

मुंबई पुलिस ने बताया कि तुरंत 8 टीमें गठित कर तलाश शुरू की। उन्‍होंने बताया किडनैपर मोहम्मद हनीफ शेख है जिसने बच्‍ची का अपहरण किया था।

Related posts

5 साल बाद डूंगरपुर से अहमदाबाद के बीच चली ट्रेन डेमू ट्रेन से 83 यात्रियों ने किया सफर, 25 स्टेशनों पर होगा ठहराव

Padmavat Media

पारसोली थाना पुलिस की मादक पदार्थ तस्करो के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई; मकान में बने बाड़े से 48 किलो 360 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा जब्त

Padmavat Media News

हीरक जयंती के लिए जयपुर में जुटे देशभर के राजपूत। हेलिकॉप्टर से हुई फूलों की बारिश, पहली बार किसी कार्यक्रम के लिए पूरी ट्रेन बुक

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!