Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
झारखंडटॉप न्यूज़

रिम्स ब्लड बैंक से नहीं मिला ब्लड का लेखा जोखा – आर आर मेहता

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : July 15, 2022 7:31 PM IST
Updated : July 15, 2022 7:33 PM IST

रिम्स ब्लड बैंक से नहीं मिला ब्लड का लेखा जोखा – आर आर मेहता

झारखण्ड । RTI कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष आर टी आई सेल एंटी करप्शन व क्राइम कंट्रोल कमिटी के आर आर मेहता के द्वारा रिम्स ब्लड बैंक को पत्रांक संख्या 425 के माध्यम से जन सूचना पदाधिकारी रिम्स से सूचना मांगी गई जिसमें बताया गया की 1 जनवरी 2018 से 31 मई 2019 तक रक्तदान शिविर से प्राप्त ब्लड 53271 यूनिट प्राप्त हुआ, आवेदन पत्र से मांग की गई की किन रोगियों को यह ब्लड उपलब्ध कराई गई सूची दी जाय लेकिन रिम्स प्रशासन द्वारा केवल ब्लड यूनिट ही बताया गया। आर.टी.आई कार्यकर्ता द्वारा पूर्ण सूचना नही मिलने पर राज्य सूचना आयोग से अपील किया गया, अपील आदेश संख्या 2361/2019 के द्वारा रिम्स अस्पताल को आदेश दिया गया है की 7 दिनों के अन्दर पूर्ण सूचना अपील कर्ता को दे इस के साथ शपथ पत्र भी दे, जन सूचना पदाधिकारी द्वारा झारखंड राज्य सूचना पदाधिकारी द्वारा पत्रांक संख्या 133 के द्वारा पूर्ण वही सूचना दुबारा भेजा गया। इससे यही प्रतीत होता है की रिम्स अस्पताल में ब्लड घोटाला हुआ है अब इसकी जांच हेतु लोकायुक्त रांची द्वारा आर.टी.आई कार्यकर्ता द्वारा आवेदन देने की बात कही जा रही है ताकि इंसानी जिंदगी को बचाया जा सके अगर कोई गलत कर रहा है तो वह भी स्पष्टीकरण आम आदमी तक जा सके मानव जीवन के लिए ब्लड की हर एक यूनिट कीमती है इसकी जांच हो यही आर टी आई कार्यकर्ता ने मांग की है।

Related posts

सबसे सस्ते स्मार्टफोन के सामने 4 चैलेंज : सबसे सस्ते 4G स्मार्टफोन 4000 रुपए से भी कम, इससे कम में बेहतर फीचर और लंबी बैटरी वाला फोन देना सबसे बड़ी चुनौती

Padmavat Media

उदयपुर में विश्व रक्तदाता दिवस पर रक्तदाताओं का सम्मान

Padmavat Media

गुजरात: थोमस कूक इंडिया को गुजरात के अहमदाबाद से ट्रावेल्स की ज्यादा अपेक्षा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!