Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

शर्मनाक: नाबालिग बेटी को होटल-पार्टियों में भेजता था शराबी पिता, सात महीने तक दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 27, 2021 4:31 PM IST
Updated : May 27, 2022 9:43 AM IST

सार

राजस्थान में एक पिता ने अपनी नाबालिग बेटी को वेश्यावृति में धकेल कर उसकी जिंदगी बर्बाद कर दी। सात महीने के भीतर नाबालिग के साथ कई बार दुष्कर्म हुआ, अब वह गर्भवती हो गई। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस जांच कर रही है।


राजस्थान के जोधपुर में एक रिश्ते को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। जोधपुर में एक शराबी पिता ने पैसों के लालच में अपनी नाबालिग बेटी को वेश्यावत्ति के बाजार में उतार दिया।  शराबी पिता नाबालिग बेटी को अलग-अलग लोगों संग जबरन संबंध बनाने का दबाव डालता था। यहां तक कि बेटी को होटल और पार्टियों में डांस करने के लिए भेजता था। वहां उसके साथ कई बार दुष्कर्म भी हुआ, जिससे अब वह गर्भवती हो गई है। पीड़िता जब जान बचाकर अपनी नानी घर पहुंची तो उसने अपनी मां को अपने साथ हुई आपबीती सुनाई। लड़की ने मथानिया थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, पिता अभी घर से फरार है।

पार्टियों में नहीं जाने पर पीटता था पिता
नाबालिग ने कई बार ऐसी पार्टियों में जाने से इनकार किया तो पिता उसे पीटता और धमकी देता कि वह किसी से इस बारे में कुछ ना बताए। चुपचाप जो कहा जाए वही करे। 21 जून को भी पिता ने उसे किसी पार्टी में जाने को कहा। लड़की से जब यह सब सहा नहीं गया तो उसने अपनी बड़ी बहन को यह जानकारी दी, फिर किसी तरह दोनों जान बचकर ननिहाल आ गईं। जहां पर उसकी मां रहती है।

शिकायत में नाबालिग लड़की ने बताया है कि उसका पिता बहुत ज्यादा शराब का सेवन करता है।  पिछले 6-7 महीने से पिता उसको जैसलमेर में लंगा मां

गणियार समुदाय के लोगों के साथ पार्टियों में भेजता था। इन पार्टियों में कई बार उसके साथ बदसलूकी और दुष्कर्म हुआ। पार्टी में भेजने के लिए पिता 5 से 8 हजार रुपये लेता था।

बेचना चाहती थी सौतेली मां
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, पिता लड़की की मां को घर से निकालकर दूसरी महिला के साथ रहता है। शिकायत के मुताबिक, सौतेली मां भी उस लड़की की नहीं सुनती थी। पीड़िता ने आरोप लगाया गया है कि सौतेली मां ने उसे बेचने के लिए कई लोगों से सौदा किया था। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी साल होली के बाद एक दिन पिता ने किसी पार्टी में भेजा, जहां उसके साथ गैंगरेप हुआ, जिसके बाद वह गर्भवती हो गई।

Related posts

उषा जैन बनी श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा के अंतर्गत ग्लोबल वुमन फोरम की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा मनोनित

Padmavat Media

अहमदाबाद के वटवा जीआईडीसी में स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के दस कर्मचारियों की रिपोर्ट पॉजिटिव

Padmavat Media

11वें इंडिया इंडस्ट्रियल फेयर का प्रमुख आकर्षण

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!