Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्रराज्य

श्री केदारनाथ ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात

Reported By : Padmavat Media
Published : October 11, 2021 8:49 AM IST

श्री केदारनाथ ट्रस्ट ने महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी से की मुलाकात

मुंबई/विलास जैन : श्री केदारनाथ ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल नेँ महाराष्ट्र के महामहिम राज्यपाल श्रीमान भगत सिंह कोश्यारी जी से राजभवन मुंबई में भेंट की. ट्रस्ट उत्तराखंड के चार धाम यात्रा मार्ग (रुद्रप्रयाग कर्णप्रयाग) के मध्य धर्मार्थ अस्पताल का निर्माण प्रारंभ कर रही है. इस ऐतिहासिक कार्य हेतु मुंबई एवं पूरे महाराष्ट्र से कई महानुभाव तन मन धन से जुड़े हैं. महामहिम राज्यपाल से केदारनाथ ट्रस्ट के संस्थापक एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष महेश लोहनी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र सुराना, महाराष्ट्र भाजपा सचिव हैदर आजम, चेन्नई से एडवोकेट प्रदीप सोनी, मुंबई कल्याण से भावेश जैन, एवं मधुर पाठक, अतुल तन्ना, विलास जैन, राजेश जैन, प्रीतम जैन, जयंतीलाल जैन नें भेंट की. महामहिम राजयपाल नें उत्तराखंड विकास में निर्माण हो रहे धर्मार्थ अस्पताल की सराहना की और प्रसन्नता जाहिर की कि महाराष्ट्र के महानुभावों एवं भामाशाह इस ऐतिहासिक निर्माण में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं

Related posts

नासिक में 13 अगस्त से वैराग्य आंदोलन एवं दीक्षा महोत्सव, सीए अशोक लोहडे लेंगे जैन दीक्षा

Padmavat Media

विशेष समुदाय द्वारा दलित युवक की बेरहमी से पिटाई, अस्पताल में तोड़ा दम

Padmavat Media

साधक के जीवन में गुरु आवश्यक है – साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!