Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसार

ऋषभदेव में दिगंबर जैन समाज ने उत्तम मादर्व पर्व मनाया

Reported By : Padmavat Media
Published : September 21, 2023 1:16 AM IST
ऋषभदेव में दिगंबर जैन समाज ने उत्तम मादर्व पर्व मनाया
खेरवाड़ा। ऋषभदेव  दिगंबर जैन समाज ने पर्युषण पर्व के दस लक्षण धर्म के दूसरे दिन उत्तम मार्दव पर्व महावीर नगर स्थित महावीर जिनालय मे मनाया।  मूलनायक भगवान  महावीर की प्रतिमा पर पंडित जयंत गांधी  द्वारा मंत्रोचारण से पंचामृत अभिषेक महाशांति धारा का अनिलकुमार – सुभद्रा वाणावत ने पुण्यार्जन  प्राप्त किया। अन्य समाज जनो ने दस लक्षण धर्म, पंचमेरु , सोलहकरण, सम्मेद शिखर की पूजाएं की । पंडित विजय पंचोली ने उत्तम मार्दव धर्म की विवेचना करते हुवे कहा की मद और अहंकार रहित ही उत्तम मादर्व धर्म है, इससे व्यक्ति विनम्र व विश्वासी बनता है । इस मौके पर दिगंबर जैन समाज के अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार जैन, महावीर जिनालय के प्रमुख चंद्रेश कुमार भेरवोत, रमेश गांधी, विनोद भाणावत, महावीर प्रसाद कोठारी, भरत गनोडिया, वर्धमान भंवरा सहित कई समाज जन उपस्थित थे।

 

Related posts

शर्मनाक: नाबालिग बेटी को होटल-पार्टियों में भेजता था शराबी पिता, सात महीने तक दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Padmavat Media

अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए तैयारियों में जुटा प्रशासन

Padmavat Media

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!