Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशक्राइमटॉप न्यूज़

सांसों का खौफनाक अंत: विधवा ने मांग भरी, बिछिया पहनी और प्रेमी के साथ मौत को गले लगा लिया, जानें- क्यों उठाया ये कदम?

Reported By : Padmavat Media
Published : July 11, 2022 7:29 PM IST

सांसों का खौफनाक अंत: विधवा ने मांग भरी, बिछिया पहनी और प्रेमी के साथ मौत को गले लगा लिया, जानें- क्यों उठाया ये कदम?

चित्रकूट । चित्रकूट में सीतापुर क्षेत्र के गांव रानीपुर खाकी में प्रेमी युगल ने एक साथ फांसी लगाकर जान दे दी। मांग में सिंदूर और बिछिया पहन कर फांसी से लटकी महिला विधवा थी। सजातीय न होने से घरवाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। ऐसे में दोनों ने एक साथ मौत को गले लगा लिया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रानीपुर खाकी गांव की महिला सुनीता देवी (30) के पति साधु मौर्य की तीन साल पहले बीमारी के चलते मौत हो गई थी। उसके बाद वह मायके रानीपुर खाकी में रहने लगी। उसके सात साल की बेटी प्रीति भी है। महिला का गांव के ही कैलाश यादव के साथ काफी दिनों से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

दोनों शादी करना चाहते थे लेकिन सजातीय न होने से घरवाले राजी नहीं थे। सोमवार सुबह दोनों का शव सुनीता के घर पर फांसी से लटकते मिले। चौकी प्रभारी प्रवीण सिंह ने बताया कि महिला ने सुहागन का श्रंगार कर रखा था। ग्रामीणों ने दोनों के प्रेम संबंध होने की बात बताई है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

Related posts

सरपंच दुर्गा देवी भगोरा, ग्राम पंचायत सरेरा की तरफ से समस्त देशवासियों को धनतेरस व दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

Padmavat Media

स्वर लहरी ने गुरुवर के साथ मनाई गुरुपूर्णिमा, सावन संगीत में सीखी तिलक कामोद राग

Padmavat Media

4 ફેબ્રુવારીથી ગુજરાતભરના સિનેમાઘરોમાં આવશે ગુજરાતી ફિલ્મ “બ્લાઈન્ડ ડેટસ”

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!