Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़देशवेब सीरीज

हैरी पॉटर फेम डेनियल रेडक्लिफ के घर गूंजेंगी किलकारी, बेबी बंप के साथ दिखीं गर्लफ्रेंड एरिन

Reported By : Padmavat Media
Published : March 26, 2023 10:40 PM IST

हैरी पॉटर फेम डेनियल रेडक्लिफ के घर गूंजेंगी किलकारी, बेबी बंप के साथ दिखीं गर्लफ्रेंड एरिन

एंटरटेनमेंट डेस्क । ‘हैरी पॉटर’ के एक्टर डेनियल रेडक्लिफ जल्द ही पिता बनने वाले हैं। एक्टर की गर्लफ्रेंड एरिन डार्के प्रेग्नेंट हैं और कपल अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रहा है। ऐसे में अब हैरी पॉटर के प्रशंसक अपने पसंदीदा स्टार डेनियल रेडक्लिफ के पिता बनने से बहुत खुश हैं। हाल ही में पैपराजी ने दोनों को स्पॉट किया। दोनों की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिनमें एरिन का बेबी बंप साफ दिखाई दे रहा है।

इंटरनेट पर तस्वीरें वायरल
इस जोड़े को न्यूयॉर्क में टहलते हुए स्पॉट गया था और एरिन को बेबी बंप के साथ देखा गया था। ब्लैक टॉप और ब्लैक स्लैक्स के साथ ब्लैक एंड व्हाइट कोट और ऑरेंज शूज में एरिन काफी खूबसूरत लग रही थीं। वहीं, डेनियल नीले और पीले रंग की ऊनी टोपी के साथ नीले रंग की जैकेट और काली पैंट में काफी हैंडसम लग रहे थे। ये तस्वीरें अभिनेता के फैन पेज द्वारा इंस्टाग्राम पर साझा की गईं और कुछ ही समय में वायरल हो गईं।

फैंस दे रहे बधाइयां
इन तस्वीरों के वायरल होते ही अब सोशल मीडिया पर बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है। फैंस अभिनेता को जमकर बधाइयां दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, ‘छोटा हैरी पॉटर आने वाला है। बधाई।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘ये दोनों बेहद अमेजिंग पैरेंट्स बनेंगे।’ दूसरे यूजर ने लिखा, ‘आप दोनों को बधाई।’ एक और यूजर ने लिखा, ‘इनके बच्चे बहुत ही खूबसूरत होंगे।’ एक ने लिखा, ‘इस खबर के बाद मैं बहुत खुश हूं। अब आपके बच्चे को देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकते हैं हम।’ एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘हैरी पॉटर का बेटा या बेटी जल्द ही आने वाला है, आप दोनों को बधाइयां।’

10 साल से कर रहे डेटिंग
एक्टर डेनियल और अभिनेत्री एरिन ड्रेक बीते 10 साल से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। साल 2013 से दोनों रिलेशनशिप में हैं। जब दोनों फिल्म ‘किल योर डार्लिंग्स’ में काम कर रहे थे, तब वह एक दूसरे के करीब आए। डेनियल एरिन से पांच साल छोटे हैं। डेनियल की उम्र 33 साल है। वहीं, एरिन 38 साल की हैं।

Related posts

बांसवाड़ा में पुलिस निरीक्षक संगीता बंजारा ने पदमावत मीडिया के पोस्टर का किया अनावरण

Padmavat Media

मढ़ महादेव मंदिर में 7 को विशाल भजन संध्या

Padmavat Media

एआई फोटो एडिटिंग का खतरनाक सच: तस्वीरें बन सकती हैं अपराध का हथियार – पवन जैन पदमावत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!