Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

अग्निपथ के विरोध में कांग्रेस कल करेगी विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 26, 2022 9:07 PM IST
Updated : June 27, 2022 3:45 PM IST

सिवाना – प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर अग्निपथ योजना के विरोध में सिवाना कांग्रेस कमेटी 27 जून को सत्याग्रह आंदोलन करेगी। निवर्तमान ब्लॉक अध्यक्ष पूनमचंद रामदेव ने बताया कि राहुल गांधी के आव्हान पर प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार सिवाना विधानसभा कॉर्डिनेटर संजीव राजपुरोहित के नेतृत्व में देश के युवाओं को न्याय दिलाने व अग्निपथ योजना को वापस लेने के लिए विधानसभा मुख्यालय पर शांतिपूर्ण सत्याग्रह का आयोजन किया गया है । सिवाना प्रधान मुकन सिंह राजपुरोहित ने कहा कि अग्निपथ योजना के विरोध में आयोजित एक दिवसीय सत्याग्रह आंदोलन से कांग्रेस संगठन द्वारा केंद्र सरकार से अग्निपथ योजना को वापस लेने की मांग करेगी। वाग सिंह राजपुरोहित ने बताया कि विधानसभा स्तरीय सत्याग्रह आंदोलन 27 जून को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक गांधी चौक पर होगा।इस कार्यक्रम में पुर्व विधायक, प्रधान, जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के निवर्तमान अध्यक्ष, युथ कांग्रेस , सेवादल, एनएसयूआई, सहित अग्रिम सगठनों के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे।

Related posts

नशे के जाल में डूब रहे समाज के युवा बुद्धिजीवी, स्वयं सभा आयोजित कर नशे को देंगे बढ़ावा तो आखिर कौन बचाएगा इन युवाओं को ?

Padmavat Media

नरेश देहरा बने एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी के बने सदस्य

Padmavat Media

केंद्र की सियासत में बिहार: बीजेपी के छांव तले एक बार फिर नीतीश चले! शुरू हुआ मीटिंग का दौर, आरजेडी और कांग्रेस ने बुलाई बैठक

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!