Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

आमजन की सक्रिय भागीदारी से एक्शन मंथ संपन्न अब करेंगे फॉलो अप – डा.पंड्या

Reported By : Padmavat Media
Published : July 12, 2023 6:43 PM IST

उदयपुर,एक्शन मंथ के तहत जिले में 36 बाल श्रमिक मुक्त करवाने के साथ 16 प्राथमिकी दर्ज,राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग,भारत सरकार एवम जिला प्रशासन उदयपुर के संयुक्त तत्वावधान में संचालित 01 जून 2023 से उदयपुर जिले में एक्शन मंथ के सार्थक परिणाम देखने को मिले,एक्शन मंथ में कुल 36 बाल श्रमिकों को मुक्त करवाने के साथ कुल 16 एफ आई आर किशोर न्याय अधिनियम एवम श्रम अधिनियम अंतर्गत दर्ज करवाई गई,एक्शन मंथ में सरकारी एवम गैर सरकारी संगठनों के सामूहिक प्रयास के साथ आमजन ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई,अब रेस्क्यू करवाए बच्चो के पुनर्वास एवम फॉलो अप संबंधी कार्य किए जायेंगे,उक्त विचार अभियान संयोजक एवम पूर्व सदस्य राजस्थान बाल आयोग,राजस्थान सरकार डा.शैलेंद्र पंड्या ने व्यक्त किए, डा.पंड्या ने बताया की उदयपुर जिले में जिला कलेक्टर उदयपुर ताराचंद मीणा के निर्देशन में बाल अधिकारिता विभाग,गायत्री सेवा संस्थान,मानव तस्करी विरोधी यूनिट एवम संबंधित पुलिस थाने ने टीम बनाकर कार्यवाही को अंजाम दिया,इस अवसर पर अभियान की नोडल अधिकारी सहायक निदेशक बाल अधिकारिता विभाग मीना शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया की रेस्क्यू करवाए बच्चो को बाल कल्याण समिति के माध्यम से शेल्टर करवाया गया एवम यह बच्चे पुनः बाल श्रम में सलग्न न हो जाए इस हेतु जिला बाल संरक्षण इकाई की आगामी बैठक में कार्य योजना तैयार की जाएगी,एक्शन मंथ में पुलिस थानों के बाल कल्याण पुलिस अधिकारी,मानव तस्करी विरोधी यूनिट बाल संरक्षण अधिकारी राजकुमार जीनगर,गायत्री सेवा संस्थान के नितिन पालीवाल,सामाजिक कार्यकर्ता गोविंद कुमार जांगिड़,कैलाश सत्यार्थी चिल्ड्रन फाउंडेशन एवम एक्सेस टू जस्टिस के प्रतिनिधि पायल कनेरिया व श्रम विभाग की सक्रिय भागीदारी रही

Related posts

आईजा के राष्ट्रीय अध्यक्ष हार्दिक हुंडिया का इंदौर आगमन

Padmavat Media

सिद्ध क्षेत्र कुंडलपुर के लिए रवाना हुए 108 तीर्थयात्री

फ़ीता काटकर राजवर्धन ने किया स्वास्तिका हेल्थ एन्ड आई केयर क्लिनिक का उद्घाटन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!