Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

उदयपुर में कई जगह बिजली पोल और पेड़ गिरे, रातभर बिजली बंद रही, मौसम ठंडा हुआ

Reported By : Padmavat Media
Published : June 4, 2023 10:55 AM IST

उदयपुर । उदयपुर में तेज आंधी के साथ जोरदार मूसलाधार बारिश हुई। शनिवार देर शाम से शुरू हुआ बारिश का दौर रविवार अलसुबह तक रुक रुककर जारी रहा। रविवार सुबह से बादल छाए हुए हैं। गर्मी के इस माह में मौसम ठंडा हो गया लेकिन तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से जिलेभर में कई जगह भारी नुकसान हुआ। तेज हवाओं से कई जगह बिजली के पोल और ट्रांसफार्मर धराशायी हो गए।

बिजली के तार जमीन पर​ गिर गए। ऐसे में जिले शहर में कई जगह बिजली गुल रही। वहीं कानोड़, भींडर, भटेवर, खेरोदा, वल्लभनगर क्षेत्रों के 250 से अधिक गांवों में भी बिजली सप्लाई बंद रही। उदयपुर धरियावद मुख्य सड़क मार्ग और भींडर से कानोड़ सड़क मार्ग पर दो दर्जन से अधिक पेड़ सड़क पर गिर गए।

इससे आवागमन भी प्रभावित हुआ है और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ गई। इधर, बिजली गुल से परेशान लोग बिजली विभाग के अधिकारी-कर्मचारी को फोन लगाते रहे लेकिन उन्हें राहत नहीं मिल पाई।

उदयपुर के अलावा शनिवार को जोधपुर और चित्तौड़गढ़ जिले में भी जोरदार बारिश हुई। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में जो वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव है, उसकी तीव्रता कम है। हालांकि सिस्टम का असर अगले दो दिन तक बना रहने की संभावना है। राज्य के कुछ इलाकों में छुटपुट बारिश के साथ आंधी भी चलने के आसार है।

Related posts

एसबीएम टीम प्रतापगढ़ ने छोटीसादड़ी के गाँवों का किया निरीक्षण

Padmavat Media News

कावेरी पैलेस होटल सील प्रकरण में राहत, होटल व्यवसायियों की पहल सफल

Padmavat Media

गोगुंदा-पिंडवाड़ा हाईवे पर उखलियात सुरंग के पास तेज रफ्तार ट्रेलर 50 फीट गहरी खाई में गिर गया।

Leave a Comment

error: Content is protected !!