Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी का उदयपुर में मिलन समारोह संपन्न

Reported By : Padmavat Media
Published : January 9, 2024 9:08 PM IST

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी का उदयपुर में मिलन समारोह संपन्न

उदयपुर । एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी का उदयपुर के रेती स्टैंड स्थित किसान भवन में राजस्थान प्रदेश का मिलन समारोह हुआ संपन्न। मिलन समारोह के मुख्य अतिथि संस्था के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत एवं भारतीय किसान संघ के उदयपुर संभाग के प्रचारक प्रमुख नारायण लाल सेवक संभाग थे । युक्त आयोजन में सर्वप्रथम माता लक्ष्मी जी के दीप प्रज्वलन कर वंदना की गई साथ ही प्रदेश कार्यकारिणी के विस्तार पर चर्चा किया गया । इस आयोजन में संस्था के मीडिया सेल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन जैन पदमावत ने संस्था के हितों को ध्यान में रखते हुए सभी को दिशा निर्देश प्रदान किए और मुख्य अतिथि नारायण लाल सेवक ने बताया की किस प्रकार से भ्रष्टाचार के खिलाफ हमारे नैतिक दायित्व और जिम्मेंदारी है उसका केसे संस्था में रह कर निर्वहन किया जा सकता है उन्होंने बताया की किस प्रकार संस्था में कार्यरत रह कर हम मानव सेवा में योगदान से सकते है महिला हिंसा, बाल श्रम, सरकारी दफ्तरों में हो रहे असंवैधानिक लेनदेन एवं समाज के सभी निजी एवं सहकारी क्षेत्र में हो रहे भ्रष्टाचार को केसे रोका जाए। साथ ही पवन जैन पदमावत द्वारा संस्था के नए सदस्यो का स्वागत किया गया । कार्यक्रम का संचालन राजस्थान प्रदेश की महिला सेल अध्यक्ष दीपमाला शर्मा ने किया। इस मौके पर संस्था की राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष मीनाक्षी जैन, सूचना सेल के सदस्य नरेश सोनी, लोकेश गुर्जर, ईश्वर लाल सुथार, उदयपुर संभाग के आईटी सेल अध्यक्ष अंकित जैन, दिनेश सोनी, नीलेश जैन, मनीषा चौधरी, किरण साहू एवं हेतल सुथार उपस्थित रहे।

Related posts

मानवता हुई फिर शर्म सार, गाय के साथ किया अप्राकृतिक यौनाचार

Padmavat Media

Sri Lanka Crisis: राष्ट्रपति राजपक्षे को भारत ने की भगाने में मदद? सरकार ने दिया ये जवाब 

Padmavat Media

शिक्षक अपमान मामले में वेगड़ा कलाल समाज का उग्र प्रदर्शन, कारवाई को लेकर एसपी को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!