Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थानराज्य

गोविंद डोटासरा, रघु शर्मा, हरीश चौधरी ने सोनिया गांधी को भेजा इस्तीफा, छोड़ेंगे मंत्री पद

Reported By : Padmavat Media
Published : November 19, 2021 9:21 PM IST
जानकारी के मुताबिक रघु शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद सिंह डोटासरा ने कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को अपना इस्तीफा भेज दिया है.

जयपुर. राजस्थान में कैबिनेट विस्तार से पहले तीन मंत्रियों का इस्तीफा हो गया है. तीनों के पास दोहरी ज़िम्मेदारी थी. इन तीन मंत्रियों में रघु शर्मा (Raghu Sharma), हरीश चौधरी (Harish Chowdhary) और गोविंद सिंह डोटासरा (Govind Singh Dotasara) का नाम शामिल है. तीनों ने अपना इस्तीफा कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी को भेजा है. जयपुर एयरपोर्ट पर अजय माकन ने मीडिया को यह जानकारी दी है. अब माना जा रहा है कि 21 या 22 नवंबर को राजस्थान में मंत्रिमंडल पुनर्गठन हो सकता है.

अजय माकन ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि तीन मंत्रियों ने इस्तीफे की पेशकश की है. इन तीन मंत्रियों में रघु शर्मा, हरीश चौधरी और गोविंद डोटासरा का नाम शामिल है. तीनों ने संगठन में काम करने की इच्छा जताई है.

Related posts

ये भी कोई वजह है! ‘पत्‍नी की चमड़ी रहती है…’ पत‍ि ने कहा- तलाक, तलाक, तलाक

Padmavat Media

8 साल तक शोषण, फिर 14 बार गर्भपात, जैतपुर में महिला ने परेशान होकर कर ली खुदकुशी

Padmavat Media

डॉ. मंजू मेघवाल को पाली की लोकसभा प्रभारी बनाया

Leave a Comment

error: Content is protected !!