Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

जल जीवन मिशन की बैठक सम्पन्न

Reported By : Padmavat Media
Published : July 29, 2021 9:05 PM IST

जल जीवन मिशन की बैठक सम्पन्न

हरदोई विकास भवन के स्वर्ण जयंती सभागार में जिलाधिकारी अविनाश कुमार की अध्यक्षता में जल जीवन मिशन की बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक में अधिशासी अभियंता जल निगम ने रिपोर्ट प्रस्तुत की। जिलाधिकारी ने पाइपलाइन पेयजल परियोजनाओं के निर्माण हेतु सूचीबद्ध एजेंसियों से ग्राम पंचायतवार पेयजल योजनाओं के प्राक्कलन विरचन पर चर्चा के दौरान कुल 46 नग डी0 पी0 आर0 प्रेषित करने के निर्देश दिए। उन्होंने हरदोई हेतु अनुबंधित इंप्लीमेंटेशन सपोर्ट एजेंसी के अंतर्गत मैसर्स भावना सेवा संस्थान को क्लस्टर आवंटित करने के भी निर्देश दिए।
बैठक में जिला विकास अधिकारी राजेन्द्र प्रसाद, जिला पंचायतराज अधिकारी गिरीश चन्द्र, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी वीरेन्द्र प्रताप सिंह, अधिशासी अभियन्ता जल निगम, जिला सूचना अधिकारी संतोष कुमार आदि उपस्थित रहे।

Related posts

पुरानी पेंशन बहाली को लेकर एनडबलूआरईयू ने मोदरान में शुरू हुई क्रमिक भूख हड़ताल

Padmavat Media

नामदेव छींपा समाज के होगे जनवरी मे चुनाव – छींपा 

Padmavat Media

श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अमर सिंह बने मेवाड़ संभाग के मीडिया प्रभारी।

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!