Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारराजस्थान

थेपुरषोत्तम मास के चलते श्रीनाथ जी की गौशाला में होगा भव्य आलौकिक उत्सव मनोरथ का आयोजन ।

Reported By : Padmavat Media
Published : August 4, 2023 2:49 PM IST

थेपुरषोत्तम मास के चलते श्रीनाथ जी की गौशाला में होगा भव्य आलौकिक उत्सव मनोरथ का आयोजन ।

  • मनोरथ को लेकर विशाल बावा साहब के दिशा निर्देश मे तैयारियां जोरों पर ।
  • मनोरथ उत्सव आयोजन हेतु भव्य छतरी का निर्माण कार्य युद्ध गति 

नाथद्वारा। वल्लभ सम प्रदाय की प्रधान पीठ नाथद्वारा मन्दिर में पुरषोत्तम मास के चलते प्रतिदिन ठाकुरजी व नवनीत प्रियाजी में विभिन्न आलौकिक स्वरूपों में मनोरथ आयोजन किए जा रहे हैं, जिसके लिए तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा व विशाल बावा साहब के दिशा निर्देश मे प्रति दिन सांयकाल के दर्शन हिंडोलना में प्रति दिन सोना, चांडी, फल फ्रूट, इलायची, कमल,कली फूलो के जुले के साथ ही ठाकुरजी व लालन, प्रभू को विभिन्न प्रकार के सोने चांदी, चंदन, कली का बंगला कांच के बंगलो के विशेष श्रृंगार के मनोरथ का आयोजन किया जा रहा है जिसमें हजारों वैष्णव जन को दर्शन लाभ दिलवाया जा रहा है, साथ ही ब्रजवासी सेवा वाले कृष्ण कांत सनाढय से जानकारी प्राप्त करने पर बताया गया कि वल्लभ कुल परिवार द्वारा ठाकुरजी को सदीयो से लाड़ लड़ाए जारहे हैं जिसमें पूर्व में तिलकायत महाराज श्रीयो द्वारा ठाकुरजी के मेवाड़ में पधारने से आज तक कई भव्य आलौकिक सात स्वरूपों का मनोरथ करवाया गया जिसमें हजारों की तादात में जनसैलाब उमड़ा साथ ही लाल बाग क्छवाई, वृंदावन बाग, ओडन बाग टाटोल गोशाला, में भव्य मनोरथ का आयोजन किया जाता रहा है हालही वर्तमान गोस्वामी तिलकायत महाराज श्री श्री 108 राकेश जी महाराज श्री की आज्ञा अनुसार ब्रजयात्रा का भव्य आलौकिक मनोरथ ब्रज के गोवर्धन, जतीपुरा मुखारविंद पर किया गया जिसमें हजारों लोगों ने इस ऐतिहासिक मनोरथ आयोजन को सदीयो तक नहीं भुलाया जा सकता ऐसा मनोरथ आयोजन तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा से व विशाल बावा साहब के दिशा निर्देश मे लाल बाग, नाथद्वारा गिरिराज परिक्रम की छत्री में भव्य मनोरथ का आयोजन किया गया उसी अनुरूप विशाल बावा साहब ने श्रीजी की गौऊशाला में ठाकुरजी की गौ माता की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त साधन सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है, इसी क्रम में विशाल बावा साहब के दिशा निर्देश मे गौ शाला के चोक के मध्य प्राचीन चबूतरा का जीर्णोधार करवाया जा रहा है जिस पर तिलकायत महाराज श्री की आज्ञा अनुसार अधीक मास में इस नव निर्मित चबूतरे पर बनी विशाल भव्य छतरी पर भव्य मनोरथ का आयोजन किया जा रहा है जिसके चलते विशाल बावा साहब गौशाला पधारकर स्वय होने वाले आलौकिक उत्सव मनोरथ की तैयारिया को लेकर दिशा निर्देश दिया जा रहा है।

Related posts

एमएक्‍स प्‍लेयर पर कोरियन ड्रामा की धूम, हिंदी में लगेगा मनोरंजन का छौंक

Padmavat Media

भूपेश बघेल सरकार के भीतर तकरार, स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के बयान ने बढ़ाई हलचल

Padmavat Media

रक्षाबंधन पर पवन जैन पदमावत ने बहन से बंधवाई राखी, बहनों और माताओं की सुरक्षा का लिया संकल्प

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!