Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़पदमावत मीडिया चैनल

पवन जैन पदमावत ने देशवासियों को दी 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

Reported By : Padmavat Media
Published : August 14, 2021 5:37 PM IST

पवन जैन पदमावत ने देशवासियों को दी 75वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं

मुंबई : एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के राष्ट्रीय संयुक्त सचिव मीडिया सेल व पदमावत मीडिया के संस्थापक पवन जैन पदमावत ने 75वें स्वतंत्रता दिवस की व भारत की स्वतंत्रता के 75वर्ष पूरे होने के अवसर पर समस्त देशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। पवन जैन पदमावत ने कहा कि ‘स्वतंत्रता दिवस’ के अवसर पर मैं उन सभी महान सेनानियों के चरणों में कोटि-कोटि वंदन करता हूं जिन्होंने अपने पराक्रम और बलिदान से देश को आजादी दिलाई और साथ ही उन सभी वीरों को भी नमन करता हूं जिन्होंने आज़ादी के बाद देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए अपना सर्वस्व अर्पण किया। उन्होंने कहा देश इस साल आजादी के 75 साल पूरे कर रहा है। 15 अगस्त 2021 को देश को आजाद हुए 75 साल पूरे हो जाएंगे, ऐसे में देश में एक खास माहौल है। हम जानते हैं कि सालों की लंबी लड़ाई और हजारों लोगों के जानमाल की कुर्बानियां देने के बाद ये आजादी मिली थी। ऐसे में हर साल 15 अगस्त को देश के लोग उत्साह से इस दिन को मनाते हैं।

Related posts

60 साल के बुजुर्ग ने 7 वर्षीय मासूम से की अश्लील हरकत, टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था घर

Padmavat Media

सप्ताह के अंतिम दिन योगा एक्सपर्ट विनोद कुमार रेगर ने पावर योगा का अभ्यास करवाया

Padmavat Media

कॉप दिवाली फेस्ट योजना का दूसरा मिनी ड्रा निकला

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!