Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

पेशी से जाते हुआ सड़क हादसा, पुलिस जवान पुरण सिंह और आरोपी की मौत, गांव में छाया मातम,एक जवान गंभीर घायल

Reported By :
Published : June 8, 2022 9:48 PM IST
Updated : June 8, 2022 9:48 PM IST

पेशी से जाते हुआ सड़क हादसा, पुलिस जवान पुरण सिंह और आरोपी की मौत, गांव में छाया मातम,एक जवान गंभीर घायल

चित्तौड़गढ़ जिले के देवड़ी गाँव के निकट गुरुवार शाम हुई एक सड़क दुर्घटना में कार सवार पुलिस कांस्टेबल और आरोपी की मौत हो गई, वही एक पुलिसकर्मी घायल हो गया.

पीड़ित चित्तौड़गढ़ कोर्ट में पेशी के बाद थाने जा रहे थे जब अचानक सड़क के दूसरी ओर से एक अनियंत्रित बस कार से भिड गई. हादसे में मण्डफिया थाने के कॉन्स्टेबल पूरण सिंह और पॉक्सो एक्ट में गिरफ्तार आरोपी आशाराम की मौके पर ही मौत हो गयी. हादसे में घायल एक अन्य जवान विकास चाहर का उपचार चल रहा है.

जानकारी के अनुसार उदयपुर की तरफ से आरही एक निजी ट्रेवल्स की बस का एक्सल टूटने से वह अनियंत्रित होगयी और डिवाइडर लांघते हुए दूसरी दिशा से आरही कार पर आ गिरी.

सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुँची एवं शवो को मोर्चरी पहुँचाया, घायल जवान को तुरंत अस्पताल ले जाया गया.

कांस्टेबल पूरण सिंह सारंगदेवोत डूंगला पुलिस थाना क्षेत्र के हमेर सिंह जी का खेड़ा गांव के रहने वाले है. हादसे की सूचना मिलते ही गांव का माहौल ग़मगीन हो गया. कॉन्स्टेबल पूरण सिंह की दो बेटियां है. पूरण सिंह तीन बहनों के इकलौते भाई थे और बूढ़े मां-बाप का इकलौता सहारा। एक छोटी बहन की अगले माह शादी थी जिसके चलते कुछ ही दिनों में वह छुट्टियों पर आने वाला थे,

Related posts

नेशनल हाईवे पर इको से मोटरसाइकिल की भिड़ंत मोटरसाइकिल सवार एक युवक की हुई मौत 

Padmavat Media

अयोध्या जमीन खरीद: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिए जांच के आदेश, विशेष सचिव राजस्व पांच दिन में देंगे रिपोर्ट

Padmavat Media

साधक के जीवन में गुरु आवश्यक है – साध्वी डॉ.बिंदुप्रभा

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!