Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर आपसे में भीड़े दो पक्ष, दो लोगों की चाकू से गोदकर हत्या

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2022 10:31 AM IST

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के बसाड़ गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई.

घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश भाई और ईश्वर भाई के परिवार के साथ आरोपियों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

इसी को लेकर शाम को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और आरोपियों ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल ईश्वर और मुकेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.

घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली. थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हुआ था. इसको लेकर आरोपियों को पाबंद भी किया गया था.

Related posts

शुद्ध के लिए युद्व अभियान जारी, करीब 13 किलोग्राम सोहनपापडी नष्ट (800 ग्राम के 17 जार), घी व बादाम के लिए नमूने

Padmavat Media

गाजा में घुसते ही जो मिला उसे देख चकरा गया इजराइली सेना का सिर, खौफनाक मंजर

Padmavat Media

सिसोदिया तीसरी बार भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जयसमंद के मंडल अध्यक्ष बने

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!