Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

प्रतापगढ़ में जमीनी विवाद को लेकर आपसे में भीड़े दो पक्ष, दो लोगों की चाकू से गोदकर हत्या

Reported By : Padmavat Media
Published : June 21, 2022 10:31 AM IST

प्रतापगढ़: राजस्थान के प्रतापगढ़ थाना क्षेत्र के बसाड़ गांव में हुई चाकूबाजी की घटना में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. घायल युवकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों की उपचार के दौरान मौत हो गई. इस घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई.

घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और मामले की जानकारी ली. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक मुकेश भाई और ईश्वर भाई के परिवार के साथ आरोपियों का जमीन को लेकर विवाद चल रहा था.

इसी को लेकर शाम को दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई और आरोपियों ने दोनों युवकों पर चाकू से हमला कर दिया. चाकू के हमले में गंभीर रूप से घायल ईश्वर और मुकेश को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई.

घटना की सूचना के बाद कोतवाली थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी ली. थाना अधिकारी रविंद्र सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों में पूर्व में भी विवाद हुआ था. इसको लेकर आरोपियों को पाबंद भी किया गया था.

Related posts

गैर सरकारी स्कूलों की एक दिवसीय कार्यशाला 17 मार्च को डबोक में 

Padmavat Media

जयपुर : इंडिया स्टोनमार्ट – 2024 -विदेशी उद्यमियों को खूब लुभा रहा है इंडिया स्टोनमार्ट

Padmavat Media

आगरा के पास बड़ा हादसा : पातालकोट एक्सप्रेस के दो डिब्बों में लगी आग, आगरा से झांसी की ओर जा रही थी ट्रेन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!