Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़धर्म-संसारराजस्थान

बड़े बाबा मूलनायक पद्मप्रभु भगवान पर महामस्तकाभिषेक हुआ

Reported By : Padmavat Media
Published : July 27, 2022 11:50 PM IST

बड़े बाबा मूलनायक पद्मप्रभु भगवान पर महामस्तकाभिषेक हुआ

पदमावत मीडिया/प्रकाश चंद्र पाटनी
भीलवाड़ा । बापू नगर स्थित पदमप्रभु दिगंबर जैन मंदिर में चतुर्दशी के पावन दिवस पर बड़े बाबा मूलनायक पद्मप्रभु भगवान पर महामस्तकाभिषेक एवं शांतिधारा की गई। शुरू में अभिषेक पाठ द्वारा सभी प्रतिमाओं पर अभिषेक किया गया । इस उपरांत पूनम चंद सेठी ने शांतिधारा पाठ का उच्चारण से अशोक कुमार पाटोदी ने मूलनायक पद्मप्रभु भगवान पर ताराचंद अग्रवाल ने आदिनाथ भगवान पर लक्ष्मीकांत जैन ने मुनीसुव्रतनाथ भगवान पर प्रकाश पाटनी ने शांतिनाथ भगवान पर एवं भरतराज अग्रवाल ने पार्श्वनाथ भगवान पर शांति धारा की। पूजा अर्चना कर श्रावको ने अर्ग समर्पण किए इस अवसर पर कई श्रद्धालुगण उपस्थित थे। मंदिर में सायकाल रिद्धि मंत्रों द्वारा 48 दीपो से भक्तामर की महाआरती की गई ।

Related posts

गंगा की धारा ने बदला अपना रुख अचानक गंगा का जलस्तर बढ़ने से ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Padmavat Media

योग हमारे जीवन का अनिवार्य हिस्सा है – डॉ. कविता राजपुरोहित 

Padmavat Media

जय भीम के नारों से गूंज उठा सायला

Leave a Comment

error: Content is protected !!