Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़महाराष्ट्र

समाज में समरसता एवं संस्कारों का प्रहरी है मीडिया 

Reported By : Padmavat Media
Published : July 27, 2022 6:19 PM IST

समाज में समरसता एवं संस्कारों का प्रहरी है मीडिया 

मुंबई। मीडिया यदि समाज की पहरेदारी न करे तो विसंगतियों और विडंबनाओं की बाढ़ आ जाए. समाज की नीति परंपराओं और मान्यताओं एवं संस्कृति के प्रहरी के रूप में मीडिया सकारात्मक भूमिका निभाता है मीडिया अपनी भूमिका के द्वारा समाज में शांति, सौहार्द, समरसता और सौजन्य की भावना विकसित करता है. उक्त विचार श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा सामाजिक संस्था के प्रमुख जमुना लाल हपावत ने ऑनलाइन मीटिंग में जैन समाज के पत्रकार बंधुओं के समक्ष व्यक्त किये.

आगे श्री हपावत ने कहा कि मीडिया की भूमिका समाज के प्रति सकारात्मक हो और प्रयास रचनात्मक हो जिससे समाज में जाग्रति आए एवं सभी को साथ लेकर चलने की भावना विकसित हो.

ग्लोबल महासभा के कार्याध्यक्ष कमल जैन दिल्ली ने अपनी बात रखते हुए कहा कि मीडिया और समाज एक दूसरे के पूरक हैं मीडिया के बहुआयामी भूमिका को देखते हुए मीडिया जन जन के लिए हितकारी हो रहा है. कमल जैन ने बताया कि संस्था की मेधावी विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति योजना, जैन संत साध्वी के लिए पिछी कमंडलु योजना एवं अन्य विभिन्न योजनाओं पर कार्य चल रहा है.

ऑनलाइन मीटिंग का संचालन करते हुए पारस लोहाड़े ने मीडिया द्वारा किए जा रहे प्रयास की सराहना की एवं सभी पत्रकार बंधुओं का ऑनलाइन परिचय कराया. साथ ही देश के विभिन्न क्षेत्रों से ऑनलाइन जुड़े पत्रकार बंधुओं ने अपना परिचय देते हुए कहा कि महासभा संस्था नियमित सामाजिक कार्य में अग्रणी है और हम सब मिलकर संस्था को ऊपर उठाने के निरंतर प्रयास करेंगे.

इस अवसर पर अमित हरसोला, पवन जैन पदमावत, मुकेश जैन पांड्या अशोक जैन, कुंती नाथ, पारस जैन पारस मणि, और मयंक जैन आदि मौजूद रहे़.

अंत में संस्था की एचआर मैनेजर पूर्णिमा विकास ने सभी का आभार व्यक्त किया.

Related posts

अर्जून सिंह चुंडावत बने गौ रक्षा हिन्दू दल सलूंबर के जिला अध्यक्ष, सनातन गौ धर्म प्रेमियों में खुशी की लहर

Padmavat Media

पाणुन्द में महात्मा गांधी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय क्रमोन्नत……..

Padmavat Media

देबारी ने पहले ही मैच में 8 ओवर में 165 रन बना की जीत दर्ज

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!