Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

बाइक पर आ रहे युवक के साथ मारपीट कर रूप्ये लूटे, बाइक ले जा रहे थे किसी के आने पर छोडकर भागे कोटडा

Reported By : Padmavat Media
Published : June 1, 2023 3:35 PM IST

 

बाइक पर आ रहे युवक के साथ मारपीट कर रूप्ये लूटे, बाइक ले जा रहे थे किसी के आने पर छोडकर भागे

कोटड़ा-जोगीवड मार्ग के बीच लांबाहल्दू का मामला।
कोटडा । बदमाशों ने बाइक आ रहे युवक को रोक कर उसके सिर पर साइकल के पंप से वार कर मारपीट की और उसके पास से रूपए लूट लिये। युवक की बाइक भी छिनकर लेकर जा रहे थे लेकिन मार्ग पर किसी के आ जाने के कारण छोडकर भागे। वारदात लांबाहल्दू में हुई। जानकारी के अनुसार जोगीवड निवासी रतन पुत्र नारायण परमार शाम को किसी काम से कोटडा आ रहा था। इस दोरान लांबाहल्दू में तीन युवकों ने उसे रुकवाया। बाइक रोकते ही रतन पर बदमाशों में से एक ने सिर पर उनके पास था साइकल का पंप से गंभीर वार किया। जिससे रतन जमीन पर गिर गया। जमीन पर गिरने के साथ ही तीनों ने लात- घुंसों वार किये और उसके पास से दस हजार रूपए लूट लिये। बदमाश रतन की बाइक भी लेकर भाग रहे थे लेकिन उस दारौन कोई वाहन को आता देख वे बाइक छोडकर भाग निकले। रतन के सिर में गहरी चोंट आई है। मामले में रतन रतन ने थानाधिकारी कोटडा को अज्ञात बदमाशों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट योगेश जोशी

Related posts

दिल्ली में आयोजित 7th BW होटेलियर अवार्ड्स IHA-2023 में वर्ष के नेशनल – हेड ऑफ आईटी बने नरेंद्र सिंह राव

Padmavat Media

आदर्श पत्रकार वेलफेयर एसोसिएशन पदाधिकारियों ने जयपुर ग्रामीण पुलिस अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन

Padmavat Media

भामाशाह जयंती पर पूजन एवं पुष्पांजलि

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!