Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

भारतीय ट्राईबल पार्टी ने कार्यकारणी की रफ्तार पकड़ी- खेरवाड़ा      

Reported By : Padmavat Media
Published : September 22, 2022 2:49 AM IST

भारतीय ट्राईबल पार्टी ने कार्यकारणी की रफ्तार पकड़ी- खेरवाड़ा

रिपोर्ट सुरेश कुमार मीणा सरसिया

उदयपुर के खेरवाड़ा तहसील मे बैठक का आयोजन किया गया जिसमे दो मंडल कार्यकारणी की घोषणा हुई कनबई मंडल अध्यक्ष अशोक जोशियाला महासचिव रोहित कुमार नयागांव मंडल अध्यक्ष सुरेश अहारी महासचिव हरीश नियुक्त किया है ।बैठक में भारतीय ट्राईबल पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ वेलाराम घोघरा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण परमार प्रदेश सचिव दिनेश अहारी प्रदेश सचिव मुब्ब्शर मकरानी विधानसभा सभा अध्यक्ष विद्या सागर भगोरा ब्लॉक् अध्यक्ष ललित डामोर खेरवाड़ा ब्लॉक् अध्यक्ष सुनील डामोर उमेश परमार रतन परमार मणी लाल अमृत आदि वक्ताओं ने बैठक को सम्बोधित किया । प्रदेश अध्यक्ष डॉ वेलाराम घोघरा ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बूथ लेवल पर कार्यकारणी मजबूत करने को कहा सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को हर व्यक्ति तक पहुँचे उसके लिए लोगो के बीच जाकर जनसवाद कार्यक्रम के माध्यम से लोगो तक पहुँचने की बात कही । कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण परमार ने दोनो केंद्र और राज्य सरकार पर जम कर हमला बोलते हुए कहा कि एक साँपनाग तो दूसरा नागनाथ है दोनो ही गरीब लोगों के हक अधिकार को खत्म कर रहे है । 70 साल से आज तक पाँचवी अनुसूची पैसा कानून धरातल पर लागू नही हुआ है । आज गाय बीमारी से मर रही है और सरकार विदेशों से दूसरे जंगली जानवरों को खरीद रही है पहले यहां के पशुओं को तो बचाने की चिंता नही पर विदेशी जंगली जानवरों को खरीदना कहा तक सही है जिस तरह से आज विदेशी जंगली जानवरों को खरीदा जा रहा है उसी तर्ज पर ये समय भी आएगा विदेशी कम्पनियों को भारत लाकर यहां की गरीब जनता को विस्थापित कर जल जंगल जमीन से गरीब को बेदखल किया जाएगा भारतीय ट्राइबल पार्टी आम गरीब जन की हितेषी पार्टी है राजस्थान में तीसरा विकल्प बन कर जनता की सेवा करेगे ।बैठक में अज्जु परमार रोहित ललित महेश आशीष अजीत शंकर लक्ष्मण दिनेश राकेश विनोद बाबू लाल दौलत राम पिंटू लक्ष्मण कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Related posts

उन्नाव कांड : गैंगरेप पीड़िता की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ चौंका देने वाला खुलासा

Padmavat Media

उदयपुर की गंदगी, खुले कचरा स्थल और आवारा कुत्तों के मुद्दे पर सांसद मन्नालाल रावत से मिले यशवर्धन राणावत, त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन

Padmavat Media

शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में ‘संक्रमण’ नाटक का मंचन रविवार को

Leave a Comment

error: Content is protected !!