Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़महाराष्ट्र

भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को तोडने का प्रयास विफल

Reported By : Padmavat Media
Published : June 15, 2023 10:39 AM IST

भारतीय स्टेट बैंक के एटीएम को तोडने का प्रयास विफल

गोपाल के. मारवाड़ी
धुलिया । दरम्यान आधी रात के करीब जिले के शिंदखेड़ा तहसील के ग्राम चिमठाणे स्थित बस स्टैंड के पास एक एटीएम तोड़कर नकदी चुराने का चोरों ने असफल प्रयास किया। इस मामले में अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में प्राप्त जानकारी के अनुसार आधी रात के बाद उन्होंने चिमठाणे बस स्टैंड के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) के एटीएम को तोड़ने का प्रयास किया। लेकिन चोर एटीएम से कैश निकालने में सफल नहीं हुआ। एटीएम तोड़ने से पहले चोर ने यहां पर लगे सीसीटीवी कैमरे को भी तोड़फोड़ दिया। जिसके कारण चोर सीसीटीवी फुटेज में नहीं पकड़ा जा सका। हालांकि पुलिस इलाके में अन्यत्र लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। सुबह घटना की जानकारी मिलने पर बैंक अधिकारी मौके पर पहुंचे। उपरोक्त जानकारी पुलिस को देने के तुरंत बाद मामला दर्ज कर लिया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और डॉग टीम एवं फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट की मदद से साक्ष्य जुटाए। इस घटना के संबंध में दोपहर बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया।

Related posts

हाफिज सईद के घर के बाहर विस्फोट मामले में अहम व्यक्ति की हुई पहचान, तीन और लोग गिरफ्तार

Padmavat Media

रूस में भारतीय मजदूर की मौत की खबर, मृत युवक के शव को भारत में लाने के लिए मा, पत्नी, बच्चो ने प्रशासन से लगाई गुहार, दो माह से शव का इंतजार।

Padmavat Media

Odisha Train accident: ट्रेन से शव निकालने वाले ग्रामीणों ने मनाया दसवां, मृतकों की आत्मा की शांति के लिए करवाया मुंडन

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!