Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़मनोरंजन

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एमएमएस हुआ लीक?

Reported By : Padmavat Media
Published : September 15, 2022 8:31 PM IST

भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह का एमएमएस हुआ लीक?

दरअसल, सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को कथित रूप से अक्षरा सिंह का बताकर शेयर किया जा रहा है। भोजपुरी एक्ट्रेस अक्षरा सिंह केवल यूपी बिहार में ही नहीं बल्कि पूरे देश में फेमस हैं। अभिनय के अलावा उन्होंने गायकी से भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है।

उनके गाने यूट्यूब पर अक्सर ट्रेंडिंग लिस्ट में रहते हैं। इस बीच एक्ट्रेस का नाम इन दिनों चर्चा के केंद्र में आ गया है। इस वीडियो की पुष्टि नहीं कर रहा है। यूट्यूब पर कई ऐसे लोग हैं जो इस कथित वीडियो को अक्षरा के होने का दावा कर रहे हैं। इस वीडियो पर अभी तक एक्ट्रेस  का कोई रिएक्शन नहीं आया है।

यह वीडियो सामने आने के बाद एक्ट्रेस के फैंस और ट्रोल्स आपस में भिड़ गए  हैं। जहां एक ओर ट्रोल्स अक्षरा को भला बुरा कह रहे हैं। वहीं, फैंस इन वीडियो को फेक बता रहे हैं। साथ ही एक्ट्रेस से यह भी गुहार लगा रहे हैं कि वह सामने आकर इस अपनी सफाई दें। बता दें कि इससे पहले भी कई भोजपुरी सेलेब्स के कथित वीडियो लीक होने के दावे किए जा चुके हैं।

हाल ही में भोजपुरी सिंगर शिल्पी राज का एक कथित एमएमएस लीक होने का दावा किया गया था। हालांकि इस पर शिल्पी की सफाई आ गई थी और उन्होंने इसे फेक बताया था। इसी तरह एक्ट्रेस काजल राघवानी के नाम पर भी इस तरह के दावे किए गए लेकिन बाद में यह साफ हो गया कि वीडियो में दिख रही लड़की काजल नहीं थी। गौरतलब है कि अक्षरा भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे बड़ी अभिनेत्रियों में से एक हैं।

वर्क फ्रंट की बात करें तो एक्ट्रेस अब तक कई भोजपुरी सुपरस्टार्स के साथ कई सुपरहिट फिल्में दे चुकी हैं। फिल्मों के अलावा वह लोकप्रिय शो बिग बॉस में भी नजर आ चुकी हैं। कुछ दिनों पहले आमिर खान के साथ उनका एक डांसिंग वीडियो काफी वायरल हुआ था।

Related posts

उदयपुर : बीएड फर्स्ट इयर को प्रमोट करने के लिए ली जा रही थी घूस, एसीबी ने दबोचा

Padmavat Media

आज़ादी और गुरुर

Padmavat Media

सीआइएफएफ का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा थाणा स्कूल की गतिविधियों का किया निरीक्षण

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!