Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थान

मेड़ता में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ पुलिस ने कसा शिंकजा, आरोपी गिरफ्तार

Reported By : Padmavat Media
Published : June 20, 2022 9:47 AM IST

नागौर जिले के मेड़ता पुलिस और डीएसटी की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए एक युवक से मादक पदार्थ, 2 पिस्तौल और 8 जिंदा कारतूस बरामद किए. वहीं, आरोपी युवक को भी पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया.

मेड़ता सीआई राजवीर सिंह ने बताया कि थानाधिकारी मय टीम और डीएसटी टीम संयुक्त की संयुक्त में आरोपी के कब्जे से 11 किलो 600 ग्राम अवैध डोडा पोस्त छिलके व चूरा, 1 किलो अफीम दूध और दो देशी पिस्टल मय मैगजीन एवं 8 जिंदा कारतूस बरामद किए.

पुलिस को सूचना मिली कि मोररा निवासी रामकुमार अवैध मादक पदार्थ अफीम और डोडा पोस्त अपने पास रखता है. पुलिस उसके घर पहुंची तो वहां से मादक पदार्थों के साथ हथियार भी मिले, जिस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अवैध मादक पदार्थ और हथियार जब्त कर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया.

बता दें कि आरोपी के पास से पास दो प्लास्टिक के कट्‌टे, एक बॉक्स और एक प्लास्टिक की थैली मिली. यह सभी कट्‌टे आधे चारे में छुपा दिए गए थे. इन कट्‌टों को चेक किया तो उसमें मादक पदार्थ भरा हुआ था.

इस दौरान पुलिस ने 11 किलो 600 ग्राम डोडा पोस्त का चूरा और 1 किलो अफीम का दूध बरामद किया. वहीं, एक बॉक्स को चेक किया तो उसमें दो देशी पिस्टल मय मैग्जीन और 8 जिंदा कारतूस मिले. पुलिस ने आरोपी से लाइसेंस और फिर परमिट के बारे में पूछा तो आरोपी ने बताया कि उसके पास कोई लाइसेंस या फिर परमिट नहीं है.

पुलिस ने एनडीपीएस और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज कर जांच शुरू की. वहीं, सीआई राजवीर सिंह ने बताया कि नागौर पुलिस अधीक्षक राममूर्ति जोशी के निर्देशन में अवैध मादक पदार्थों और अवैध हथियारों के रोकथाम के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है. वहीं, आगे भी इस प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी.

Related posts

नाई गांव में 12 साल के बाद हुआ गवरी का आयोजन

Padmavat Media

विश्व जैन संगठन की कलिंजरा जिला बांसवाड़ा इकाई का गठन

Padmavat Media

आचार्य श्री पुलक सागर जी महाराज के सानिध्य में 27 वां राष्ट्रीय महाअधिवेशन 29 सितंबर को

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!