Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

शिक्षा की देवी व काली बाई कलासुआ के बलिदान दिवस के स्मृति में रक्तदान शिविर सम्पन्न- जनहित सेवा व आदिवासी मंच

Reported By : Padmavat Media
Published : June 19, 2022 8:16 PM IST

शिक्षा की देवी व काली बाई कलासुआ के बलिदान दिवस के स्मृति में रक्तदान शिविर सम्पन्न — जनहित सेवा व आदिवासी मंच

 

युवाओं मैं दिखा रक्तदान का जोश

जनहीत सेवा संस्थान उदयपुर एंव आदिवासी मंच जिला उदयपुर के नेतृत्व में और श्री मेवाड वागड़ मालवा संस्थान के सोजन्य से आज रक्तदान शिविर भीलू राणा चौराहे रेती स्टैंड पर आयोजित किया गया जिसमे रक्त वीर युवाओं ने बड़े जोश के साथ 61युनिट रक्तदान किया।

रक्तदान शिविर के संयोजक नारायण कलासुआ ने बताया कि विभिन्न चिकित्सालयों में रक्त की कमी से मरीजों की मौत हो जाती है ऐसी स्थिति में समय पर रक्त उपलब्ध हो के क्रम में तथा काली बाई के सहादत दिवस के उपलक्ष में आज ग्रामीण युवाओं ने रक्तदान शिविर मे रक्तदान किया गया एंव आज रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर होंशला बढाया गया है ।ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं में रक्तदान के प्रति उदासीनता दूर करने के लिए सभी को अनिवार्य रूप से रक्तदान करने के लिए प्रेरित किया गए ! रक्तदान शिविर का शुभारंभ से पूर्व सभी रक्त वीरों ने चौराहे पर लगी भीलू राणा मूर्ति पर माल्यार्पण किया उसके पश्चात शिक्षा की देवी काली बाई कलासुआ एवं उनके गुरु नानाभाई खाट को स्थल पर अनिता मीणा द्वारा माल्यार्पण किया गया। रक्तदान का शुभारंभ पहले रक्त वीर के रूप में क्षेत्रीय प्रबंधक प्रबंधक सी बी मीणा ने कि एंव दुर्गाराम मुआल ने 51 बार , राहुल खराडी ने चौबीसवी बार एंव राकेश कलासुआ ने चौबीसवी एंव अन्य ने ब्लड डोनेशन शिविर मे ब्लड डोनेशन किया गया है। कई राहगीर युवा शिविर स्थल पर स्वर प्रेरित होकर रक्तदान के लिए आए! श्री मेवाड़ वागड़ मालवा जनजाति विकास संस्थान के पदाधिकारी निरंजन दरंगा के नेतृत्व में शिविर स्थल पर सारी व्यवस्थाएं की गई!

इस शिविर में ग्रामीण विधानसभा फुल चन्द मीणा, गिर्वा प्रधान सज्जन कटारा, डॉ एस एल बामणिया अध्यक्ष सेवारत चिकित्सक संघ, अध्यक्ष श्री मेवाड़ वागड़ मालवा जनजाति विकास संस्थान, नारायण लाल कलासुआ जनहीत सेवा संस्थान आदिवासी मंच सेवा संस्थान संस्थापक , जिला अध्यक्ष प्रकाश बरण्डा,ओम भगोरा , केशु लाल मीणा ,कुलदीप कतीजा, रमेश मीणा, पुष्कर गोरणा, मुकेश कुमार अहारी, अनिल कुमार मीणा अम्बेडकर शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष, डॉ सतिश एडवोकेट,मगन मीणा, रूपलाल शिक्षक संघ महामंत्री आदि ने मिलकर मानवता रूपी पहल को सम्पन्न किया गया

Related posts

पवन जैन पदमावत का सूरत में हुआ स्वागत

Padmavat Media

महिला पुलिस निरीक्षक संगीता बंजारा को एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी ने दी विदाई

Padmavat Media

बीएलओ द्वारा मतदाताओं को वितरित की गई मतदाता पर्चियां एवं मार्गदर्शिका

Leave a Comment

error: Content is protected !!