Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

सरकारी स्कूल की मामूली बरसात में गिरी छत

Reported By : Padmavat Media
Published : July 2, 2022 4:12 PM IST
बिलग्राम एसएनबी सांडी  स्थानीय कस्बे के नवाबगंज स्टेट प्राथमिक स्कूल में मामूली बरसात से एक कमरे की छत गिर गई  जिससे स्कूल के बच्चे बाल बाल बच गए ‘किसी के हताहत न होने से राहत की सांस ली गई सांडी कस्बे के मोहल्ला नवाबगंज प्राथमिक स्कूल में 334 बच्चे पंजीकृत है जिसमें शनिवार को 110 बच्चे आए हुए थे स्कूल के अंदर ही तीन आंगनवाड़ी केंद्र भी संचालित है सुबह 10: बजे से इलाके में मामूली बरसात शुरू हो गई इसी बीच एक कमरे की छत भरभरा कर गिर गई अचानक छत गिरने से स्कूल के अंदर अफरा-तफरी मच गई स्कूली बच्चों ने भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई किसी के हताहत न होने से स्कूल में मौजूद अध्यापकों ने राहत की सांस ली प्रधानाध्यापक मुकीम बेग ने बताया स्कूल का कमरा काफी पुराना था जिसके कंडमहोने की सूचना उच्चाधिकारियों को दी गई थी फिलहाल स्कूल के कमरे की छत गिरने से किसी के हताहत ना होने पर राहत की सांस ली गई

Related posts

पर्वाधिराज पर्युषण पर्व के शुभ अवसर पर श्री दिगंबर जैन ग्लोबल महासभा द्वारा  “जैन भजन प्रतियोगिता”

Padmavat Media

पांच महीने से चल रही पटवारियों की हड़ताल खत्म, जनता के अटके काम शुरू होंगे

Padmavat Media

बिजली आपूर्ति बंद रहेगी

Leave a Comment

error: Content is protected !!