Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़मध्य प्रदेश

साधु के वेश में उज्‍जैन आए थे भीख मांगने, संदिग्‍ध होने पर पकड़े गए, जांच में सामने आई ये बात

Reported By : Padmavat Media
Published : August 14, 2023 1:32 PM IST

साधु के वेश में उज्‍जैन आए थे भीख मांगने, संदिग्‍ध होने पर पकड़े गए, जांच में सामने आई ये बात

उज्जैन (पदमावत मीडिया प्रतिनिधि)। नीलगंगा थाना क्षेत्र के शांति नगर में शुक्रवार दोपहर दो युवक संदिग्ध अवस्था में घूम रहे थे। दोनों ने साधुओं जैसा वेश बना रखा था। शंका होने पर हिंदूवादी संगठन के लोग एकत्र हो गए और दोनों को पकड़कर नीलगंगा थाने ले गए।

पुलिस को जांच में पता चला है कि दोनों हिंदू थे तथा उत्तर प्रदेश के अमेठी के रहने वाले थे। यहां भीख मांगने के लिए आए थे। पुलिस ने दोनों को हिदायत देकर छोड़ दिया।

बता दें कि शांति नगर में शुक्रवार को दो युवक संदिग्ध अवस्था में लोगों के घर-घर जाकर भीख मांग रहे थे। जिस पर क्षेत्रवासियों को शंका हुई थी। दोनों से पूछताछ की गई तो एक युवक ने अपना नाम शराफत जोगी निवासी अमेठी उत्तर प्रदेश तथा दूसरे ने अपना नाम विनोद जोगी अमेठी बताया था।

इस पर हिंदू जागरण मंच के संयोजक आतिश दलाल को सूचना दी गई थी। रहवासी दोनों युवकों को पकड़कर थाने ले गए थे। यहां एसआइ महेंद्र मकाश्रे ने दोनों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि वह हिंदू हैं तथा हसनगंज, कठौरा, अमेठी उत्तर प्रदेश में जोगी समुदाय के रहने वाले हैं।

दोनों युवकों के साथ 20 लोग उज्जैन आए हैं। सभी पंवासा में रह रहे हैं और शहर के विभिन्न क्षेत्रों में भीख मांगकर दिन गुजारते हैं। पुलिस ने जांच के बाद दोनों युवकों को हिदायत देकर छोड़ दिया था।

Related posts

बिलग्राम में बीजेपी नगर कमेटी की बैठक हुई सम्पन्न

Padmavat Media

दानपात्र चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार, राशि बरामद

Padmavat Media

पूर्व सलूंबर विधायक एवं सराडा प्रधान श्रीमती बसंती देवी मीणा के नेतृत्व में सराडा मे भव्य विरोध प्रदर्शन किया गया

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!