Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़हिमाचल प्रदेश

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने लोगों को किया गिरफ्तार, पिछले कई वर्षों से चल रहा था देह व्यापार

Reported By : Padmavat Media
Published : May 31, 2023 6:57 PM IST

सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पुलिस ने लोगों को किया गिरफ्तार, पिछले कई वर्षों से चल रहा था देह व्यापार

हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने बुधवार को हमीरपुर जिले के नादौन कस्बे में चल रहे देह व्यापार गिरोह का भंडाफोड़ करने का दावा करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया।

हमीरपुर की पुलिस अधीक्षक आकृति शर्मा ने बताया कि एक होटल मालिक, एक महिला एजेंट और एक चालक को मंगलवार रात गिरफ्तार किया गया और देह व्यापार के धंधे में धकेली गयी पंजाब की तीन लड़कियों को छुड़ाया गया।

पुलिस के मुताबिक, कांगड़ा जिले के भडोली इलाके की रहने वाली एक महिला पिछले कई वर्षों से देह व्यापार का गिरोह चला रही थी। पुलिस ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर एक पुलिसकर्मी ग्राहक बनकर होटल पहुंचा और इस गिरोह का भंडाफोड़ किया।

Related posts

भूसी लदे ट्रक के नीचे घुसी बाइक एक जिंदा जला दूसरे की हालत गंभीर, माधौगंज थाना क्षेत्र की घटना

Padmavat Media

दुनिया के पहले ग्रामीण ओलंपिक खेल राजस्थान में जो राजीव गांधी ग्रामीण ओलंपिक प्रतियोगिता सरसिया में उद्घाटन किया गया

Padmavat Media

पेशी से जाते हुआ सड़क हादसा, पुलिस जवान पुरण सिंह और आरोपी की मौत, गांव में छाया मातम,एक जवान गंभीर घायल

Leave a Comment

error: Content is protected !!