Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
क्राइमटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

स्कूल के बाथरुम में ले जाकर पहले शौच करते हुए खींची तस्वीरें, बनाया वीडियो, कर दिया कांड

Reported By : Padmavat Media
Published : March 30, 2022 1:39 PM IST

स्कूल के बाथरुम में ले जाकर पहले शौच करते हुए खींची तस्वीरें, बनाया वीडियो, कर दिया कांड

राजस्थान के बाड़मेर जिले में धोरीमन्ना थाने में एक ही स्कूल में पढ़ने वाले सहपाठी पर सहपाठी छात्रा द्वारा उसके के साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. जिसके बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुटी है. आरोप है कि सहपाठी ने अश्लील फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया है.

धोरीमन्ना थाना क्षेत्र के एक स्कूली छात्रा के साथ एक सहपाठी छात्र ने उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी और ब्लैकमेल करके दुष्कर्म करने का मामला मंगलवार को दर्ज हुआ है. थानाधिकारी सुखराम विश्नोई ने बताया कि मंगलवार को एक स्कूली छात्रा ने रिपोर्ट दी कि आरोपी उसका स्कूल सहपाठी है. स्कूल में उसने बहला – फुसलाकर स्कूल में बने शौचालय में लघुशंका के दौरान उसका अश्लील फोटो और वीडियो बना लिया.

उसके बाद से वह लगातार उसको फोन करके फोटो और वीडियो वायरल करने की धमकी देता रहा. उसको मिलने के कहा इस पर वह एकांत में उसके पास आयी तो दुष्कर्म कर दिया. बाद में शादी करने के लिए उससे आधार कार्ड और अंकतालिका भी मांगी तो उक्त कागजात भी छात्रा ने उसको दे दिए. इस प्रकार उसे लगातार ब्लैकमेल करता रहा. इससे आहात होकर थाने में रिपोर्ट दी. .पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी.

Related posts

आयोजित बूथ सम्मेलन में पहुचे सपा भावी प्रत्याशी अश्वनी कुमार

Padmavat Media

गौ माता के साथ यौनाचार करने वाले अपराधी के विरुद्ध सख्त कार्यवाही तथा धर्मांतरण को रोकने के संबंध में

Padmavat Media

भारतीय पत्रकार संघ के राष्ट्रीय प्रवक्ता बने पवन जैन पदमावत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!