Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजस्थान

शांति समिति सदस्यों व अधिकारियों की बैठक आज

Reported By : Padmavat Media
Published : September 21, 2023 1:11 AM IST

शांति समिति सदस्यों व अधिकारियों की बैठक आज

उदयपुर। इस माह में आगामी दिनों आने वाले विभिन्न पर्वों के दृष्टिगत कानून व शांति व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए शांति समिति सदस्यों व अधिकारियों की बैठक 21 सितंबर को दोपहर 1 बजे जिला परिषद सभागार में आयोजित होगी। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट ने बताया कि आगामी 25 सितंबर को झलझुलनी एकादशी, 21 से 28 सितंबर तक गणेशोत्सव, 28 सितंबर को अनंत चतुर्दशी पर्व पर गणेश प्रतिमा विसर्जन, 29 सितंबर को बारावफात को दृष्टिगत रखते हुए उदयपुर शहर में कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने हेतु आयोजित इस बैठक में कानून व शांति व्यवस्था पर चर्चा की जाएगी।

Related posts

उदयपुर पर्यटन हितधारकों की प्रगतिशील बैठक ओरिएंटल पैलेस रिसॉर्ट में सम्पन्न

Padmavat Media

आचार्य श्री ने प्रदान किया श्री सुमतिनाथ मंदिर की प्रतिष्ठा का मुहूर्त

Padmavat Media

पेंशनरों की समस्या का कराएंगे समाधान – मदनपुरी

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!