Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

लक्ष्य फाउंडेशन क्रिकेट क्लब के गौरव थतै बने राष्ट्रीय सचिव

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : August 11, 2025 9:26 AM IST
Updated : August 11, 2025 9:33 AM IST
गौरव थतै

लक्ष्य फाउंडेशन क्रिकेट क्लब के गौरव थतै बने राष्ट्रीय सचिव, नए युग की शुरुआत की उम्मीद

जयपुर। लक्ष्य फाउंडेशन क्रिकेट क्लब के लिए गौरव थतै का राष्ट्रीय सचिव पद पर मनोनीत होना गर्व और उम्मीद का अवसर है। यह नियुक्ति न केवल थतै की कड़ी मेहनत और समर्पण का सम्मान है, बल्कि क्लब के विकास और प्रगति की दिशा में एक नई ऊर्जा और नेतृत्व की शुरुआत भी मानी जा रही है।

खेल के क्षेत्र में अपनी पहचान बना चुके गौरव थतै ने युवा खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित किया है और उनकी सकारात्मक सोच ने उन्हें इस उच्च पद तक पहुंचाया है। उनके नेतृत्व में लक्ष्य फाउंडेशन क्रिकेट क्लब नई ऊंचाइयों को छूने का लक्ष्य रखता है।

इस अवसर पर राष्ट्रीय अध्यक्ष पवन खत्री, क्लब के संरक्षक डॉ. नवनीत शर्मा, श्रीगंगानगर युवा जिलाध्यक्ष महेन्द्र शर्मा और हनुमानगढ़ जिला अध्यक्ष विशाल सागर ने गौरव थतै को विशेष बधाई दी। साथ ही, क्लब की समस्त जिला कार्यकारिणी एवं अन्य पदाधिकारी और सदस्य भी हार्दिक शुभकामनाएं भेजी हैं।

गौरव थतै की नेतृत्व क्षमता, संगठन कौशल और खिलाड़ियों के प्रति समर्पण क्लब के उद्देश्यों को नए आयाम प्रदान करेगा। उनका यह कदम लक्ष्य फाउंडेशन क्रिकेट क्लब को समर्पित खेल भावना के साथ एक नई दिशा में अग्रसर करने की उम्मीद जगाता है।

Related posts

ACB Trape: थानाधिकारी के लिए शराब दुकानदार ने ली रिश्वत, दोनों की प्लानिंग का हुआ भंडाफोड़

Padmavat Media

राजकीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में मनाया गया पोषण पखवाड़ा

ग्राम पंचायत बड़ला में राजस्थान ग्रामीण ओलम्पिक खेलों हेतु हुआ राजस्व गाँव की टीमों का चयन

Leave a Comment

error: Content is protected !!