Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
टॉप न्यूज़राजनीतिराजस्थान

क्षेत्रवासियों ने सुनी प्रधानमंत्री मोदी के मन की बात

Reported By : Padmavat Media
Edited By : Padmavat Media
Published : June 26, 2022 11:51 PM IST
Updated : June 27, 2022 3:27 PM IST

सिवाना : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनने के लिए रविवार को सिवाना व पादरू के विभिन्न क्षेत्रों में व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों सहित ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के मन की बात सुनी। मन की बात पादरू मण्डल संयोजक गौतम सिंह राजपुरोहित ने बताया कि पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों ने इस कार्यक्रम को बड़े ध्यान से देखा और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी। उनका कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी देश को विश्व में सर्वोच्च स्थान दिलाने में लगे हैं। समाज का कोई भी ऐसा वर्ग नहीं है, जिसके लिए प्रधानमंत्री ने कोई कार्य न किया हो। उन्होंने विभिन्न समाज के कल्याण के लिए कई योजनाएं भी घोषित की हुई है जिनका संबंधित समाज के लोग बड़ी संख्या में लाभ उठा रहे हैं। युवाओं, छात्रों, महिलाओं तथा देश की आर्थिक व सामाजिक मुद्दों को प्रधानमंत्री मन की बात में उठाते रहे हैं। वह समाज की छोटी से छोटी बात को भी मन की बात के माध्यम से देशवासियों से करते रहे हैं। मन की बात सुनने वालों में पादरू मण्डल अध्यक्ष मसराराम देवासी, सह संयोजक चेनाराम देवासी, बुथ अध्यक्ष भैरुसिंह राजपुरोहित, बाबुसिंह राजगुरु,सुन्दरमल प्रजापत, डूंगाराम, कांतिलाल, विजाराम ,छगनलाल भील सहित भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहें ।

Related posts

60 साल के बुजुर्ग ने 7 वर्षीय मासूम से की अश्लील हरकत, टॉफी खिलाने के बहाने ले गया था घर

Padmavat Media

एन्टी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमेटी के इन्फॉर्मेशन सेल राष्ट्रीय अध्यक्ष बने केशव नन्द पैनुली

Padmavat Media

फीता काटकर की विशेष संचारी रोग नियन्त्रण अभियान की शुरुआत

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!