Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
राजस्थान

सुभाष सर्कल पर 51 फ़ीट की होली का होगा दहन,

Reported By : Pavan Jain Padmavat
Published : March 24, 2024 12:44 PM IST
Updated : March 24, 2024 12:48 PM IST

सुभाष सर्कल पर 51 फ़ीट की होली का होगा दहन, असम के राजपाल गुलाब चंद कटारिया होंगे मुख्य अतिथि

उदयपुर । सुभाष नवयुवक मंडल के तत्वाधान में सुभाष चौराहे पर हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होलिका दहन का 24 मार्च को कार्यक्रम होगा। होलिका दहन में इस वर्ष विशेष 51 फीट की होली व सात ट्रैक्टर लकड़ी,एक टेक्टर घास, एक टेक्टर कंडे से होली कि सजावट की जाएगी। होलिका दहन कार्यकम के मुख्य अतिथि असम के राज्यपाल गुलाबचंद कटारिया होंगे। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री बाबूलाल खराड़ी, राज्यसभा सांसद चुन्नीलाल गरासिया एवं जिला उपाध्यक्ष अतुल चण्डालिया और सभी अतिथियों के द्वारा होलिका दहन विधि विधान से किया जाएगा। होलिका दहन से पहले सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। जिसमें ग्रामीण कलाकारों द्वारा गैर नृत्य और विदेशों प्रस्तुति देने वाले भरत वर्मा, राजस्थानी कलाकार विजय लक्ष्मी ग्रुप , नेहा ककड़ ग्रुप प्रस्तुतियां देंगे। होलिका दहन के बाद भव्य आतिशबाजी होगी। सभी कार्यक्रम की तैयारिया में सुभाष नवयुवक मंडल के कमलेश जावरिया, ऊंकारलाल ओड़, वार्ड न.8के पार्षद धीरज ओड़ व दिनेश साहू, विकास वर्मा, श्याम लाल छाबड़ा, लक्ष्मण गमेती, कैलाश वर्मा तैयारीयों में लगे हुए है।

Related posts

राणा पुंजा जी भील की 501वीं जयन्ती धूमधाम से मनाई

Padmavat Media

शुद्ध के लिए युद्व अभियान जारी, करीब 13 किलोग्राम सोहनपापडी नष्ट (800 ग्राम के 17 जार), घी व बादाम के लिए नमूने

Padmavat Media

मेडिकल स्टोर्स पर एनडीपीएस घटक युक्त दवाईयाँ विक्रय करने सहित अन्य अनियमितता बतरने पर 25 मेडिकल फर्मों के औषधि अनुज्ञापत्र निलंबित व 2 फर्मों की एनडीपीएस प्रोडक्ट परमिशन ली गई वापस 

Leave a Comment

error: Content is protected !!