Padmavat Media
महत्वपूर्ण सूचना
कहानी & फनी जोक्सटॉप न्यूज़

गाँव-शहर के बीच झूलता मन – राजलाल सिंह पटेल

Reported By : Padmavat Media
Published : June 3, 2022 10:54 AM IST

गाँव-शहर के बीच झूलता मन – राजलाल सिंह पटेल

जब जब शहर में जाकर

ठहरता हूं कुछ दिन

हर बार लगता है

लौटूंगा कभी

गाँव!

और ऐसा लौटूंगा कि

दोबारा शहर में ना टिकना पड़े।

ऐसा लौटूं कि टिक जाऊं वहीं,

जीवन से मृत्यु तक के लिए।

लेकिन जब लौटता हूं गाँव

तो मन शहर और गाँव के बीच झूलता रहता है

और मैं तौलता हूं दोनों जगहों को।

मन, दिमाग, परिवार, समाज, और अर्थ के तराज़ू में

और जैसे ही पलड़ा शहर की ओर

झुकने को होता है।

मैं भाग जाता हूं सड़क के पास वाले खेत में

और बीच खेत में खड़े-खड़े सोचता हूं,

कि किसी दिन ऐसे लौटूंगा कि इसी खेत में जम जाऊंगा।

जब जब शहर में जाकर

ठहरता हूं कुछ दिन।

 

राजलाल सिंह पटेल,

संस्थापक सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष:

एंटी करप्शन एंड क्राइम कंट्रोल कमिटी

Related posts

दांतीसर का जितेंद्र गर्ग ने 12 वीं कला वर्ग में 82.80 प्रतिशत बनाएं।

Padmavat Media

चोरी की बिना नंबरी कार में 960 ग्राम अफीम का दूध ले जाते तस्कर गिरफ्तार,1.68 लाख नकद बरामद पुलिस से बचने आगे-पीछे के शीशे पर वकील का लोगो लगा रखा था, अलग-अलग नंबर की 05 नम्बर प्लेट भी मिली

Padmavat Media

शर्मनाक: नाबालिग बेटी को होटल-पार्टियों में भेजता था शराबी पिता, सात महीने तक दुष्कर्म, हुई गर्भवती

Padmavat Media

Leave a Comment

error: Content is protected !!